Shopping cart
Your cart empty!
Terms of use dolor sit amet consectetur, adipisicing elit. Recusandae provident ullam aperiam quo ad non corrupti sit vel quam repellat ipsa quod sed, repellendus adipisci, ducimus ea modi odio assumenda.
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipisicing elit. Sequi, cum esse possimus officiis amet ea voluptatibus libero! Dolorum assumenda esse, deserunt ipsum ad iusto! Praesentium error nobis tenetur at, quis nostrum facere excepturi architecto totam.
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipisicing elit. Inventore, soluta alias eaque modi ipsum sint iusto fugiat vero velit rerum.
Sequi, cum esse possimus officiis amet ea voluptatibus libero! Dolorum assumenda esse, deserunt ipsum ad iusto! Praesentium error nobis tenetur at, quis nostrum facere excepturi architecto totam.
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipisicing elit. Inventore, soluta alias eaque modi ipsum sint iusto fugiat vero velit rerum.
Dolor sit amet consectetur adipisicing elit. Sequi, cum esse possimus officiis amet ea voluptatibus libero! Dolorum assumenda esse, deserunt ipsum ad iusto! Praesentium error nobis tenetur at, quis nostrum facere excepturi architecto totam.
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipisicing elit. Inventore, soluta alias eaque modi ipsum sint iusto fugiat vero velit rerum.
Sit amet consectetur adipisicing elit. Sequi, cum esse possimus officiis amet ea voluptatibus libero! Dolorum assumenda esse, deserunt ipsum ad iusto! Praesentium error nobis tenetur at, quis nostrum facere excepturi architecto totam.
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipisicing elit. Inventore, soluta alias eaque modi ipsum sint iusto fugiat vero velit rerum.
Do you agree to our terms? Sign up
नई दिल्ली। टाटा संस के निदेशक मंडल की अगले सप्ताह प्रस्तावित बैठक टाटा समूह के भविष्य के लिए अहम होगी। टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल खत्म होने में एक साल का समय है लेकिन संभावना है कि 24 फरवरी को टाटा संस बोर्ड द्वारा उनके तीसरे पांच साल की कार्यकाल की मंजूरी पर विचार किया जा सकता है। टाटा संस के सबसे बड़े शेयरधारक टाटा ट्रस्ट्स ने चंद्रशेखरन के तीसरे कार्यकाल की सिफारिश करते हुए पिछले साल एक प्रस्ताव पारित किया था। उस बैठक में टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल टाटा और वाइस चेयरमैन वेणु श्रीनिवासन ने टाटा संस के कार्यकारी चेयरमैन के रूप में चंद्रा के कार्यकाल को अगले पांच सालों के लिए बढ़ाने का प्रस्ताव रखा था। मीडिया रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से बताया गया है कि जब टाटा संस के बोर्ड में चंद्रा के कार्यकाल को बढ़ाने पर चर्चा की जाएगी तब उन्हें इससे खुद को अलग रखना होगा। साल 2022 में जब चंद्रा के कार्यकाल का नवीनीकरण किया गया था तब टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन और समूह के मानद चेयरमैन रतन टाटा ने टाटा संस की बोर्ड बैठक में ‘विशेष आमंत्रित सदस्य’ के रूप में शिरकत की थी और अगले पांच सालों के लिए चंद्रा के नाम की सिफारिश की थी।
रिपोर्ट के मुताबिक साइरस मिस्त्री को पद से हटाए जाने के चार महीने बाद चंद्रा ने 21 फरवरी, 2017 को टाटा समूह की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की कमान संभाली थी। टाटा संस के बोर्ड द्वारा चंद्रा को तीसरे कार्यकाल की मंजूरी मिलती है तो वह 2032 तक समूह का नेतृत्व कर सकते हैं। टाटा समूह में अधिकारी आमतौर पर 65 साल की आयु में सेवानिवृत्त हो जाते हैं जबकि गैर-कार्यकारी भूमिकाओं में 70 साल तक पद पर रहा जा सकता है। कार्यकारी चेयरमैन के रूप में चंद्रा को एक और कार्यकाल मिलता है तो तीसरे कार्यकाल के अंत में वह 68 साल के होंगे।
सूत्र ने कहा कि चंद्रा के नवीनीकरण के समय कार्यकारी भूमिकाओं के लिए आयु में छूट दी जा सकती है। साइरस मिस्त्री को हटाने के बाद रतन टाटा द्वारा कुछ समय के लिए कार्यकारी भूमिका संभालने के समय ऐसा ही किया गया था। जानकारों का कहना है कि चंद्रा के कार्यकाल का नवीनीकरण टाटा संस की सूचीबद्धता के मुद्दे पर भी स्पष्टता ला सकता है। टाटा ट्रस्ट्स का विचार है कि टाटा संस को सार्वजनिक सूचीबद्धता के दायरे से बाहर रखा जाना चाहिए। सितंबर 2022 में भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा टाटा संस को ऊपरी स्तर की गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी के रूप में नामित किया गया था।
Leave a Comment