Fri, May 23, 2025

Home/ खेल / हवा में उड़ते हुए दिखे नीशम

हवा में उड़ते हुए दिखे नीशम

बल्लेबाज मुंह ताकता रह गया

06 Feb 2023 01:09 PM 704 views

हवा में उड़ते हुए दिखे नीशम

सुनील शर्मा
नई दिल्ली । 20 लीग तेजी से लोकप्रियता के चार्ट पर आगे चढ़ रहा है। दुनिया के बेहतरीन खिलाड़ियों के चलते दक्षिण अफ्रीकी टी20 लीग हर दिन नए-नए कारनामे का गवाह बन रहा है। रविवार को लीग में खेले गए एक मैच में जिमी नीशम ने हवा में उड़ते हुए कमाल का कैच पकड़ा। इससे न सिर्फ दर्शक आवाक रह गए, बल्कि बल्लेबाजा मुंह ताकता रह गया।
 
लीग के 28वें मैच में डरबन सुपर जायंट्स  ने पहले बल्लेबाजा करते हुए 20 ओवर में 254 रन का विशाल स्कोर बनाया। इसके जवाब में उतरी प्रिटोरिया कैपिटल्स  13.5 ओवर में सिर्फ 103 रन पर ऑलआउट हो गई। डरबन सुपर जायंट्स ने यह मैच 151 रन से जीता। साथ ही उसे बोनस प्वाइंट्स भी मिले। सुपर जायंट्स की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद जिंदा है।
जहां क्रिकेट फैंस डरबन सुपर जायंट्स की जीत से खुश हैं। वहीं, मैच के दौरान प्रिटोरिया कैपिटल्स के जिमी नीशम के एक हाथ से कैच पकड़ने से आश्चर्यचकित हैं। डरबन सुपर जायंट्स की पारी के दौरान नीशम प्वाइंट पर फील्डिंग कर रहे थे। वियान मल्डर ने बेहतरीन शॉट मारा, लेकिन न्यूजीलैंड के हरफनमौला खिलाड़ी नीशम ने बाईं ओर हवा में उड़ते हुए शानदार कैच पकड़ा।
 
बल्लेबाज और कमेंटेटर दोनों हैरान
नीशम को कैच पकड़ते देख डरबन के बल्लेबाज वियान मूल्डर को अपनी किस्मत पर यकीन नहीं हुआ। वहीं, कमेंटेटर पॉमी मबांगवा भी हैरान रह गए। यह कैच नीशम ने सुपर जायंट्स की पारी के 14 वें ओवर की अंतिम गेंद पर पकड़ा। 14वां ओवर जोशुआ लिटिल कर रहे थे। हालांकि, प्रिटोरिया कैपिल्स ने मैच गंवा दिया, लेकिन यह कैच लोगों के जहन में बस गया।