Sun, Apr 28, 2024
image
जितेंद्र सिंह भी रहे मौजूद /28 Aug 2023 11:15 AM/    86 views

पीएम मोदी ने 51 हजार से ज्यादा युवाओं को बांटे नियुक्त पत्र

सोनिया शर्मा
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को 51 हजार से ज्यादा युवाओं को नियुक्ति पत्र बांटे। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस दशक में भारत दुनिया की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में से एक बन जाएगा। मैं जब ये गारंटी देता हूं तो पूरी जिम्मेदारी से निभाता हूं। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। जितेंद्र सिंह ने कहा कि पीएम मोदी ने देशवासियों से 10 लाख सरकारी नौकरियां देने का वादा किया था। उसी क्रम में आज प्रधानमंत्री के बटन दबाते ही 51 हजार से ज्यादा युवाओं को नियुक्ति पत्र बांट दिए जाएंगे।  केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ये नियुक्त पत्र प्राप्त करने वाले उम्मीदवार देश के विभिन्न-विभिन्न राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में फैले हुए हैं। आज की नियुक्तियां अधिकतर पुलिस बलों में की जा रही हैं।

Leave a Comment