Sun, Apr 28, 2024
image
चार साल बाद हुआ अवॉर्ड्स का आयोजन /24 Jan 2024 06:18 PM/    21 views

सीरीज खेलने के लिए उतसुक हैं अश्विन

सुनील शर्मा
 नई दिल्ली। मंगलवार को हैदराबाद में बीसीसीआई ने विभिन्न आयु के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय पुरुष और महिला क्रिकेटरों को सम्मान करने के लिए अवॉर्ड 2024 का आयोजन किया। चार साल के लंबे अंतराल के बाद इन अवॉर्ड्स का आयोजन किया गया। इस बीच साल 2023 के विजेताओं को भी अवार्ड दिए गए। पुरुष क्रिकेट टीम में 2019-20 सीजन के लिए मोहम्मद शमी, 2020-21 के लिए रविचंद्रन अश्विन, 2021-22 के लिए जसप्रीत बुमराह 2022-23 के लिए शुभमन गिल को क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया।  इस बीच हर्ष भोगले ने 25 जनवरी से इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज को लेकर अश्विन से सवाल किया। इस पर अश्विन एक मिनट से कम समय में बिना सोचे समझे जवाब दिया। स्टार्ट्स के लिए बाजबॉलष्। इस बीच भोगले ने पूछा कि क्या उनके जैसे सीनियर क्रिकेटर के लिए भी बाजबॉल इतना बड़ा कारण है। इस पर अश्विन ने सकारात्मक जवाब देते हुए कहा कि वे जिस तरह का क्रिकेट खेल रहे हैं वह अद्भुत है।ष् इस पर इंग्लैंड के मुख्य कोच ब्रेंडन मैकुलम को मुस्कुराते हुए देखा गया। बता दें कि बाजबॉल शब्द निकनेम श्बाजश् से बना है। अश्विन ने कहा कि क्रिकेट के इस अद्भुत ब्रांड (बाजबॉल) के साथ वह खेल रहे हैं। साथ ही बिना डरे वह जिस तरह से भारत इडियां और इंग्लैड  के खिलाफ सीरीज खेलने पहुंचे हैं मैं यह बिना जाने यहां खड़ा हूं कि आगे क्या होने वाला है। यह टेस्ट क्रिकेट की खूबसूरती है और मैं टेस्ट सीरीज खेलने के लिए उत्सुक हूं। अश्विन अपने 500 विकेट पूरे करने से सिर्फ 10 विकेट दूर हैं। अश्विन ने कहा कि शुरुआत में वह अपने करियर में संख्याओं और रिकॉर्ड्स के लिए उत्साहित थे, लेकिन अब नहीं हैं। 

Leave a Comment