Mon, Mar 24, 2025

Home/ मनोरंजन / भारती ने याद किया अपने पुराने दिन

भारती ने याद किया अपने पुराने दिन

संघर्ष और कठिन मेहनत से आगे बढी

28 Oct 2022 02:08 PM 1159 views

भारती ने याद किया अपने पुराने दिन

 
कॉमेडियन और टीवी पर्सनैलिटी भारती सिंह ने अपनी मां कमला सिंह के बारे में बात की, जिन्होंने परिवार और समाज के तमाम प्रतिबंधों के बावजूद भारती को एक स्वतंत्र महिला के रूप में पाला। भारती ने कहा, मेरी मां सिंगल पेरेंट हैं और उन्होंने मुझे मजबूत, आत्मविश्वासी और स्वतंत्र महिला बनने के लिए पाला है जो मैं आज हूं। भारती ने अपने पहले शो के लिए चुने जाने और फिर अपनी मां के साथ मुंबई जाने की याद ताजा की। भारती वर्तमान में गायन रियलिटी शो सा रे गा मा पा लिटिल चौंप्सश् की मेजबानी कर रही हैं और 12 वर्षीय ग्रंथिक की मां की कहानी सुनने के बाद मेजबान भारती सिंह भी भावुक हो गई और अपनी मां के बारे में बातें करने लगी। उन्होंने कहा, जब मुझे मेरे पहले शो के लिए चुना गया, तो हमें मुंबई जाना पड़ा। मेरी मां से मेरे बहुत से रिश्तेदारों ने पूछताछ की, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी और हमेशा मेरा सबसे अच्छा समर्थन किया। आज मेरी मां का मैं भविष्य हूं।