Sat, Apr 27, 2024
image
रिलीज के पहले दिन से फिल्म के लिए दर्शकों ने ऐसा जुनून दिखाया /01 Sep 2023 12:14 PM/    291 views

गदर 2 को अनिल शर्मा भेजेंगे ऑस्कर

नई दिल्ली।  बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़ने के बाद अब गदर 2 को लेकर एक और अपडेट आई है। डायरेक्टर अनिल शर्मा ने फिल्म को ऑस्कर में भेजने की बात कही है।  इसके अलावा शुक्रवार को सामंथा- विजय देवरकोंडा की कुशी और रोहित राज की डेब्यू फिल्म मिस्ट्री ऑफ द टैटू थिएटर्स में रिलीज कर दी गई है। सनी देओल और अमीषा पटेल की गदर 2 की सफलता की किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। रिलीज के पहले दिन से फिल्म के लिए दर्शकों ने ऐसा जुनून दिखाया कि ये बस रिकॉर्ड तोड़ती चली गई। अब गदर 2 दुनिया के सबसे बड़े अवॉर्ड शो ऑस्कर में भी गदर मचाने जा रही है। गदर 2 की सक्सेस के डायरेक्टर ने फिल्म को ऑस्कर अवॉर्ड में भेजने का प्लान बना रहे हैं। 

Leave a Comment