Sun, Apr 28, 2024
image
सभी महिला मजदूर थी और घर के निर्माण कार्य में लगी हुई थे /07 Feb 2024 09:03 PM/    20 views

लवडेल में निर्माणाधीन इमारत ढहने से 6 महिला मजदूरों की मौत

 सोनिया शर्मा
ऊटी । तमिलनाडु में ऊटी के पास लवडेल में बुधवार को एक भीषण हादसा हो गया। यहां एक इमारत का हिस्सा ढह जाने से 6 श्रमिकों की मौत हो गई। बता दें कि ये सभी महिला मजदूर थी और घर के निर्माण कार्य में लगी हुई थे, उसी दौरान यह हादसा हो गया। मृतकों की पहचान सकीला, संगीता, भाग्य, उमा, मुथुलक्ष्मी और राधा के रूप में हुई है। सभी की उम्र 30 से अधिक थी। घटना की जानकारी देते हुए ऊटी पुलिस ने बताया कि बचान अभियान जारी है। गंभीर रूप से घायल दो श्रमिकों को ऊटी जनरल अस्पताल ले जाया गया है। जबकि एक श्रमिक अभी भी मलबे में फंसा हुआ है। वहीं, ऊटी जनरल अस्पताल की डीन पद्मिनी ने छह लोगों की मौत की पुष्टि की है।

Leave a Comment