Sun, Apr 28, 2024
image
मेजबानी के लिए प्रियंका चोपडा का किया धन्यवाद /13 Sep 2023 01:28 PM/    70 views

प्रीति जिंटा नेजोनस ब्रदर्स कॉन्सर्ट में लिया भाग

मुंबई  । बालीवुड अभिनेत्री प्रीति जी. जिंटा और अंतरराष्ट्रीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के साथ फिर से जुड़ीं। संयुक्त राज्य अमेरिका में दोनों ने जोनास ब्रदर्स के संगीत कार्यक्रम में भाग लिया।  प्रीति ने इंस्टाग्राम पर एक रील वीडियो साझा किया। वीडियो में देखा जा सकता है कि स्टेडियम पूरी तरह खचाखच भरा हुआ है और दर्शक गायकों का उत्साह बढ़ा रहे हैं। प्रीति काले रंग का टॉप और स्कर्ट पहने हुई थीं। जबकि प्रियंका स्लीवलेस काली पोशाक पहने हुई थीं और अपने बालों को सीधा रखा था। दोनों को निक, जो और केविन द्वारा गाए गए गानों की धुन पर आनंद लेते और थिरकते देखा जा सकता है। 
प्रीति ने वीडियो को कैप्शन दिया कितनी मजेदार रात और जोनास ब्रदर्स के सभी संगीत से परिचित होने का क्या मजेदार तरीका। इतनी अद्भुत मेजबान होने के लिए प्रियंकाचोपड़ा को बहुत-बहुत धन्यवाद। निकजोनास, आप लोगों ने कल रात जो पेश किया, वह अद्भुत था। शुभकामनाएं। कल रात मैं आधिकारिक तौर पर आपकी प्रशंसक बन गई। प्रशंसकों ने कमेंट सेक्घ्शन में लिखा: आप दोनों को एक साथ फोटो खिंचवाते देखना हमेशा अच्छा लगता है। मेरी सबसे पसंदीदा अभिनेत्रियां, आप हमें वीर जारा के युग में वापस ले गईं।प्रियंका ने दिसंबर 2018 में अमेरिकी गायक निक जोनास से शादी की थी। जनवरी 2022 में इस जोड़े को सरोगेसी के जरिए एक लड़की हुई।प्रीति को अब से पहले 2018 की फिल्म भैयाजी सुपरहिट में देखा गया था, जो सनी देओल, अरशद वारसी, अमीषा पटेल और श्रेयस तलपड़े अभिनीत एक एक्शन कॉमेडी फिल्म थी।

Leave a Comment