Sun, Apr 28, 2024
image
16 सदस्यीय टीम का चयन /25 Jul 2023 12:13 PM/    1353 views

एशियाई खेलों में पहली बार भाग लेगी भारतीय सॉफ्टबॉल टीम

राहुल शर्मा
नई दिल्ली । भारतीय महिला सॉफ्टबॉल टीम चीन में 23 सितंबर से शुरू हो रहे खेलों में पहली बार भाग लेगी। इसके लिए सॉफ्टबॉल संघ (एसबीएआई) ने 16 सदस्यीय टीम घोषित कर दी है। एसबीएआई ने कहा कि टीम के साथ ही एक स्टैंडबाय और तीन रिजर्व खिलाड़ियों का चयन संभावित खिलाड़ियों की सूची में से ट्रायल के बाद किया गया है। इससे पहले दिल्ली में दो सप्ताह का कोचिंग व ट्रायल शिविर लगाया गया था। भारतीय महिला टीम की एशियाई चौम्पियनशिप में लगातार भागीदारी के कारण सॉफ्टबॉल एशिया ने उसे वाइल्ड कार्ड से  प्रवेश दिया है। वहीं फरवरी में सॉफ्टबॉल एशिया की कार्यकारी समिति ने भी उसके भाग लेने को अपनी मंजूरी दे दी थी। एसबीएआई अध्यक्ष नीतल नारंग ने कहा, ‘एशियाई खेलों में भारतीय महिला सॉफ्टबॉल टीम के भाग लेने से हमारे खिलाड़ियों को उपमहाद्वीप की सर्वश्रेष्ठ टीमों के खिलाफ अपने को साबित करने का अच्छा अवसर मिलेगा। इसके साथ ही इससे खेल की लोकप्रियता और बढ़ेगी। 
टीम इस प्रकार है - ऐश्वर्य रमेश पुरी, ऐश्वर्य सुनील बोडके, मोनाली मानसिंह नातू, स्वप्निल सी वेनाडे, साई अनिल जोशी, अंजलि पल्लीक्कारा, स्टेफी साजी, रिंटा चेरियन, ममता जी, गंगा सोना, ममता मिन्हास, संदीप कौर, कुमारी मनीषा, ईशा, स्वेतासिनी साबर, नित्या मालवी, प्रियंका बघेल (स्टैंडबाय) रिजर्व रू मनीषा कुमारी, प्रीति वर्मा, चित्रा
 

Leave a Comment