Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

बैंक अगस्त में 14 दिन बंद रहेंगे

नई दिल्ली । अगर आप अगस्त  में बैंक जाकर ड्राफ्ट बनवाने या चेक क्लियरेंस जैसा कोई जरूरी काम निपटाने की योजना बना रहे हैं, तो अपने प्लान पर फिर से विचार कर लें। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, अगले साल अगस्त में कुल 14 दिन बैंकों में कामकाज नहीं होगा, जिससे ग्राहकों को असुविधा हो सकती है। ये अवकाश साप्ताहिक छुट्टियों (रविवार और दूसरे व चौथे शनिवार) के साथ-साथ स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन जैसे बड़े राष्ट्रीय पर्वों और विभिन्न क्षेत्रीय त्योहारों के चलते होंगे। इसका मतलब है कि लगभग आधा महीना बैंकों में कामकाज नहीं होगा। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई या एक्सिस बैंक सहित सभी प्रमुख बैंकों की शाखाएं इन दिनों बंद रहेंगी। हालांकि, अलग-अलग राज्यों के हिसाब से छुट्टियों की तारीखों में थोड़ा बदलाव संभव है। हालांकि, अलग-अलग राज्यों के हिसाब से छुट्टियों की तारीखों में थोड़ा बदलाव हो सकता है। बैंक ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे असुविधा से बचने के लिए अपने बैंकिंग कार्य समय से पहले ही निपटा लें, ताकि किसी भी जरूरी काम में देरी न हो।

अगस्त 2026 में कब-कब बंद रहेंगे बैंक

- 2 अगस्त (रविवार)- साप्ताहिक छुट्टी की वजह से पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।

- 4 अगस्त केर पूजा की वजह से केवल अगरतला में बैंक बंद रहेंगे।

- 8 अगस्त (शनिवार)- महीने के दूसरे शनिवार की वजह से देशभर में बैंक अवकाश।

- 9 अगस्त (रविवार)- पूरे देश में साप्ताहिक छुट्टी।

- 13 अगस्त पैट्रियट्स डे की वजह से इंफाल में बैंक बंद.

- 15 अगस्त (शनिवार)- स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बैंकों की छुट्टी।

- 16 अगस्त (रविवार)- पूरे देश में साप्ताहिक छुट्टी।

- 19 अगस्त महाराजा बीर बिक्रम किशोर माणिक्य बहादुर जयंती की वजह से अगरतला में बैंक बंद।

- 22 अगस्त (शनिवार)- महीने का चौथे शनिवार की साप्घ्ताहिक छुट्टी।

- 23 अगस्त (रविवार)- पूरे देश में साप्ताहिक छुट्टी।

- 25 अगस्त मिलाद-उन-नबी / पहला ओणम (कोच्चि, तिरुवनंतपुरम, विजयवाड़ा में बैंक बंद रहेंगे)।

- 26 अगस्त ईद-ए-मिलाद / तिरुवोनम की वजह से दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, भोपाल, बेंगलुरु समेत कई बड़े शहरों में बैंक बंद रहेंगे।

- 28 अगस्त- रक्षाबंधन / श्री नारायण गुरु जयंती की वजह से बैंक अवकाश।

- 30 अगस्त (रविवार)- पूरे देश में साप्ताहिक छुट्टी।

एटीएम रहेंगे चालू, ऑनलाइन सर्विस भी नहीं होगी बंद- भले ही बैंकों के ताले लटके रहेंगे, लेकिन आपको घबराने की जरूरत नहीं है। डिजिटल बैंकिंग सेवाएं बिना रुकावट चलती रहेंगी। एटीएम कैश निकालने और जमा करने के लिए चालू रहेंगे। मोबाइल ऐप और इंटरनेट बैंकिंग से लेन-देन पहले की तरह आराम से कर सकेंगे। फंड ट्रांसफर के लिए आईएमपीएस और नीट जैसी सुविधा भी जारी रहेगी।


Comments (0)

Leave a Comment