Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles
Advertisement

बुराड़ी में नाबालिग लड़की की हत्या

नई दिल्ली । राजधानी के बुराड़ी इलाके में एक सूटकेस के अंदर नाबालिग लड़की की लाश छिपाई हुई मिली। इसके बाद पुलिस ने इस हत्या के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया, जिसकी पहले कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई थी। 

एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान मुकुंदपुर पार्ट-2 के रहने वाले अविनाश के तौर पर हुई है। पूछताछ के दौरान वह पुलिस टीम को अजीत विहार की उस जगह ले गया, जहां से लाश बरामद की गई। पुलिस के मुताबिक, इस हत्या की पहले कोई सूचना नहीं मिली थी। आउटर-नॉर्थ ज़िले की स्पेशल स्टाफ़ टीम को इस अपराध के बारे में गुप्त जानकारी मिलने के बाद यह मामला सामने आया। जानकारी मिलने पर टीम ने जाल बिछाया और अविनाश को पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि लगातार पूछताछ के दौरान आरोपी ने हत्या में अपनी भूमिका कबूल की और पुलिस टीम को बुराड़ी के अजीत विहार ले गया, जहां लाश को एक सूटकेस में छिपाकर रखा गया था। अधिकारी ने बताया कि उसकी निशानदेही पर लाश बरामद की गई और उसे ज़रूरी कानूनी कार्रवाई के लिए भेज दिया गया है। मामला बुराड़ी पुलिस स्टेशन को सौंप दिया गया है, जहां थ्प्त् दर्ज की जा रही है और आगे की जांच चल रही है। पुलिस लड़की की मौत की परिस्थितियों, हत्या के मकसद और आरोपी व पीड़िता के बीच संबंधों की जांच कर रही है। घटनाओं के सही क्रम का भी पता लगाया जा रहा है।

पुलिस घटनास्थल से मिले फोरेंसिक और अन्य सबूतों की जांच कर रही है और आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि उन परिस्थितियों का पता लगाया जा सके जिनमें कथित तौर पर लड़की की हत्या की गई और उसकी लाश छिपाई गई। आरोपी पुलिस हिरासत में है और जांच के तहत उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने कहा कि जांच के दौरान मिले सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Comments (0)

Leave a Comment