Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

गीता ने दिलजीत के प्रति अपनी दीवानगी जाहिर की

मुंबई । मशहूर गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ के करिश्माई व्यक्तित्व को देखते हुए पंजाबी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री गीता बसरा ने उन्हें मनोरंजन का फुल पैकेज बताया है। दिलजीत के कॉन्सर्ट के टिकट मिनटों में बिक जाते हैं और सोशल मीडिया पर उनकी हर अदा पर फैंस जान छिड़कते हैं। पंजाबी आइकन अवॉर्ड्स 2026 के दौरान, गीता बसरा ने आईएएनएस के साथ अपनी बातचीत में दिलजीत के प्रति अपनी दीवानगी जाहिर की और उन्हें अपना ऑल-टाइम फेवरेट पंजाबी कलाकार बताया। गीता ने दिलजीत की खूबियों पर बात करते हुए कहा कि वह एक साथ कई प्रतिभाओं के धनी हैं। उन्होंने कहा, दिलजीत सिर्फ एक बेहतरीन अभिनेता ही नहीं बल्कि एक शानदार गायक भी हैं। उनकी आवाज में वो जादू है, जो सीधे दिल तक पहुंचती है। वह एक लाजवाब सिंगर होने के साथ-साथ एक कमाल के एंटरटेनर भी हैं। सही मायनों में देखा जाए तो वह मनोरंजन का एक फुल पैकेज हैं, जो हर मंच पर अपना सौ प्रतिशत देते हैं। गीता बसरा ने इस बात पर भी जोर दिया कि दिलजीत ने पंजाबी संस्कृति और संगीत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान दी है। वे कहती हैं, जिस तरह से दिलजीत ने ग्लोबल लेवल पर अपना नाम बनाया है, वैसा कारनामा अब तक बहुत कम कलाकार कर पाए हैं। उन्होंने अपनी कला से दुनिया के बड़े मंचों पर भारत का नाम रोशन किया है। मैं उनकी बहुत बड़ी फैन हूं और उनकी मेहनत, लगन व प्रतिभा की कायल हूं। 

दिलजीत दोसांझ का चुलबुला अंदाज़, अपनी जड़ों से जुड़ाव और बेबाक व्यक्तित्व ही उन्हें दूसरों से अलग बनाता है। चाहे उनकी फिल्में हों या लाइव परफॉरमेंस, उनकी ऊर्जा हर किसी को झूमने पर मजबूर कर देती है। दिलजीत दोसांझ जल्द ही दर्शकों के लिए एक और खास फिल्म मैं वापस आऊंगा लेकर आ रहे हैं। यह फिल्म 1947 के बंटवारे की पृष्ठभूमि पर आधारित एक अधूरी प्रेम कहानी को दर्शाती है, जिसमें भावनाओं और ऐतिहासिक घटनाओं का सुंदर मिश्रण है। इस फिल्म में दिलजीत के साथ वेदांग रैना, शरवरी वाघ और दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

Comments (0)

Leave a Comment