Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles
Advertisement

खान सर को मिली जमानत

पटना। पटना की एक सिविल कोर्ट ने सोमवार को फैसल खान उर्फ खान सर और उनके 2 बॉडी गार्ड्स को अग्रिम जमानत दे दी। यह केस शहर के मुसल्लहपुर इलाके में 2 कोचिंग संस्थानों के बीच हुई झड़प से जुड़ा है।

इससे पहले, जज की अनुपस्थिति की वजह से सुनवाई 10 जुलाई से 13 जुलाई तक के लिए टाल दी गई थी। यह केस 2 जून की एक घटना से जुड़ा है, जब 15 से 20 लोगों के एक ग्रुप ने कथित तौर पर पटना में खान ग्लोबल स्टडीज के परिसर में तोडफ़ोड़ कर दिया और खान सर द्वारा चलाए जा रहे कोचिंग संस्थान पर पत्थर भी फेंके। हालांकि अगले ही दिन, सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया जिसमें संस्थान से जुड़े 2 बॉडी गार्ड कथित तौर पर गोली चलाते हुए दिख रहे थे। इसके बाद पुलिस ने इन दोनों को भी हिरासत में ले लिया।


Comments (0)

Leave a Comment