Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

मैं सिंगल हूं और मिंगल के लिए तैयार हूं - मृणाल ठाकुर

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार के लोकप्रिय गेम शो व्हील ऑफ फॉर्च्यून के आने वाले एपिसोड में अभिनेत्री मृणाल ठाकुर दिखाई देगी। इस एपिसोड में एक दिलचस्प पल तब सामने आया जब अक्षय कुमार ने मृणाल ठाकुर के रिलेशनशिप स्टेटस से जुड़ा सवाल पूछ लिया, जिसके जवाब ने न सिर्फ दर्शकों को चौंकाया बल्कि हाल में चली आ रहीं चर्चाओं पर भी विराम लगा दिया। 

अक्षय ने मस्ती भरे अंदाज में कहा “मृणाल, सोशल मीडिया पर आपके बारे में काफी बातें हो रही हैं। आपका रिलेशनशिप स्टेटस क्या है?” इस पर मृणाल ने बिना किसी झिझक के मुस्कुराते हुए जवाब दिया “मैं अभी सिंगल हूं और मिंगल होने के लिए तैयार हूं।” उनका यह सीधा लेकिन चुटीला जवाब सुनते ही पूरा सेट ठहाकों से गूंज उठा। अक्षय ने मौके को मजेदार बनाने के लिए दर्शकों में मौजूद एक व्यक्ति को खड़े होने को कहा, लेकिन उसने बताया कि वह शादीशुदा है। इस पर अक्षय ने हंसते हुए कहा “मैं मिंगल करने के लिए नहीं बुला रहा था।” यह पूरा पल शो का हाइलाइट बन गया। 


पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर मृणाल और साउथ के सुपरस्टार धनुष को लेकर रिश्ते और यहां तक कि शादी की अफवाहें उड़ रही थीं। लेकिन शो में मृणाल का यह बयान इन सभी अफवाहों पर पूरी तरह लगाम लगाने वाला साबित हुआ। उन्होंने साफ कर दिया कि उनकी जिंदगी में इस समय कोई नहीं है और वे खुद को नए रिश्ते के लिए तैयार मानती हैं।

 रवि उदयावर द्वारा निर्देशित दो दीवाने शहर में एक आधुनिक, संवेदनशील और यथार्थवादी प्रेम कहानी है, जो यह दर्शाती है कि इंसान को हर वक्त परफेक्ट होने की जरूरत नहीं। फिल्म में मृणाल और सिद्धांत पहली बार स्क्रीन शेयर कर रहे हैं, और दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को लेकर फैंस में काफी उत्सुकता है। फिल्म में ईला अरुण, जॉय सेनगुप्ता, आयशा रज़ा, संदीपा धर, मोना अम्बेगांवकर, अचिंत कौर, दीपराज राणा और नवीन कौशिक जैसे अनुभवी कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म के गाने रिलीज के बाद से ही लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहे हैं और सोशल मीडिया पर इसके प्रति जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है।  बता दें कि अभिनेत्री मृणाल ठाकुर और अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी अपनी आने वाली रोमांटिक ड्रामा फिल्म दो दीवाने शहर में के प्रमोशन में व्यस्त हैं। फिल्म का प्रमोशन जोर पकड़ चुका है।

Comments (0)

Leave a Comment