Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

मौनी रॉय बनीं देसी क्वीन

टीवी धारावाहिक देवों के देव महादेव में सती के किरदार से घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाली अभिनेत्री मौनी रॉय इन दिनों अपनी वेब सीरीज अब होगा हिसाब को लेकर काफी चर्चा में हैं, जिसे दर्शकों द्वारा खूब प्यार मिल रहा है।

अपनी निजी जिंदगी में तलाक की खबरों के बीच, मौनी रॉय ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी कुछ बेहद खूबसूरत तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें वह देसी क्वीन के अंदाज में नज़र आ रही हैं। इन तस्वीरों ने उनके फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है और हर कोई उनकी तारीफ करते नहीं थक रहा। इन तस्वीरों में मौनी ने सुनहरे रंग की आकर्षक साड़ी पहनी है, जिसे उन्होंने लाल रंग के ब्लाउज के साथ टीम-अप किया है। छोटी सी लाल बिंदी और बड़े-बड़े झुमके उनके लुक को और भी निखार रहे हैं, जिससे उनकी खूबसूरती चार चांद लगा रही है। गले में कुछ न पहनते हुए उन्होंने कानों के बड़े झुमकों पर जोर दिया है, जो उनके लुक को पूरी तरह से कंप्लीट कर रहे हैं। वेवी खुले बाल, न्यूड लिपस्टिक और गहरे काजल के साथ मौनी बिल्कुल अप्सरा सी लग रही हैं, जिन्होंने अपनी दिलकश मुस्कान से सबका दिल जीत लिया है।

Comments (0)

Leave a Comment