Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

राष्ट्रमण्डल खेलों में भारत के लिए पहला स्वर्ण जीता

ग्लासगो । भारत की अनुभवी महिला भारोत्तोलन मीराबाई चानू ने ग्लासगो में जारी 2026 राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता है। इसी के साथ ही भारत को इन खेलों में पहला स्वर्ण मिला है। चानू ने भारोत्तोलन में महिलाओं के 48 किलोग्राम वर्ग के स्नैच में 85 किलोग्राम वजन उठाकर नया रिकॉर्ड रिकार्ड बनाने के साथ ही स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

चानू ने पदक जीतने के बाद खुशी जताते हुए कहा कि उनका ध्यान सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर था। किसी रिकॉर्ड पर उनकी नजरें नहीं थीं। चानू ने अपनी जीत पर खुशी जताते हुए कहा, मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। मुझे खुशी है कि मैंने इन खेलों में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। उन्होंने कहा कि हर खिलाड़ी का सपना इन खेलों में भागे लेने और पदक जीतने का रहता है। चानू ने यह भी माना है कि हर मुकाबले में दबाव होता है सा ही कहा कि उसे कैसे संभाला जाता है ये सबसे महत्वपूर्ण होता है। साथ ही कहा कि वह देश के लिए पदक जीतना चाहती थी। इसलिए उन्हें इस जीत से और खुशी हुई है। चानू ने आगे स्पष्ट किया कि उनका ध्यान रिकॉर्ड पर क्यों नहीं था। उन्होंने बताया, मैं असल में कोई रिकॉर्ड तोड़ने के बारे में नहीं सोच रही थी क्योंकि 48 किलोग्राम वर्ग अब भविष्य में इन खेलों गेम्स का हिस्सा नहीं रहेगा। मेरा ध्यान अपने प्रदर्शन पर था और यह समझने पर था कि एशियाई खेलों से पहले मुझे किन कहां और कितना सुधार करना है। 

उन्होंने कहा कि उनके कोच ने उन्हें जो लक्ष्य दिए थे, उन्होंने उन्हीं पर काम किया और उन्हें खुशी है कि रिकॉर्ड बना, जो किसी भी खिलाड़ी के लिए खुशी की बात होती है। इस मुक्केबाज ने कहा, मैं खुशी से भर गई थी। उन्होंने इस जीत के पीछे की कड़ी मेहनत और चुनौतियों को याद किया, जिनमें ट्रेनिंग के दौरान चोटें और कई मुश्किल दौर शामिल थे। उन्होंने बताया कि पोडियम पर खड़े होकर उन्हें वे सभी त्याग याद आ गए, जिनकी वजह से वह इस मुकाम तक पहुंच पाईं। चानू ने भावुक होते हुए कहा, जब हमारी मेहनत रंग लाती है और राष्ट्रगान बजता है, तो स्वाभाविक रूप से आंखों में खुशी से आंसू आ जाते हैं। 

Comments (0)

Leave a Comment