Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

रुस से होगी जंग खत्म

कीव। करीब साढ़े चार साल से जारी रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच शांति की उम्मीद जगी है। यूक्रेनी और अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक दोनों देश मिलकर एक नया शांति प्रस्ताव तैयार कर रहे हैं, जिसे जल्द ही रूस के सामने रखा जाएगा। इस बार की रणनीति युद्ध के मैदान में बदले हालात को ध्यान में रखकर बनाई जा रही है। एक रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका का मानना है कि रूस अब कम से कम हवाई हमलों पर आंशिक युद्धविराम को लेकर पहले से ज्यादा तैयार हो सकता है। इसकी एक वजह यूक्रेन की ओर से हाल के महीनों में रूस के अंदर तक बढ़े लंबी दूरी के हमले भी बताए जा रहे हैं। यानी अगर ऐसा सीजफायर होता है तो यूक्रेन के ड्रोन और मिसाइल रूसी शहरों पर नहीं गिरेंगे। संभव है कि इस ऑफर को सुनकर पुतिन भी खुश हों।

रिपोर्ट के मुताबिक यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जल्द ही शांति पहल के अगले चरण पर चर्चा के लिए मुलाकात कर सकते हैं। दोनों नेताओं की मुलाकात अमेरिका में होने की संभावना है। इस दौरान रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ संभावित प्रत्यक्ष वार्ता का मुद्दा भी उठ सकता है। जेलेंस्की लगातार कहते रहे हैं कि युद्ध खत्म करने का अंतिम फैसला सिर्फ पुतिन ही ले सकते हैं। हालांकि अब तक दोनों नेताओं की सीधी मुलाकात कराने की हर कोशिश सफल नहीं हो सकी है। रिपोर्ट के मुताबिक क्रेमलिन तटस्थ देश में बैठक के बजाय जेलेंस्की को रूस आने की बात कहता रहा है, जिसे कीव गंभीर प्रस्ताव नहीं मानता।

रिपोर्ट के मुताबिक पिछले कुछ महीनों में युद्ध में जो कुछ हुआ है, उसने हालात को बदल दिया है। यूक्रेन ने रूस के अंदर सैन्य और रणनीतिक ठिकानों पर लंबी दूरी के हमले तेज किए हैं, जबकि रूस लगातार मिसाइल और ड्रोन हमलों से यूक्रेन के शहरों और नागरिक ढांचे को निशाना बना रहा है। इसी बीच यूक्रेन के पास पैट्रियट इंटरसेप्टर मिसाइलों की कमी भी सामने आई है। वहीं ईरान के साथ लड़ाई में फंसे होने के कारण ईरान के पास भी पैट्रियट मिसाइलों की कमी हुई। बताया गया है कि जेलेंस्की इस मुद्दे पर पहले ही ट्रंप को पत्र लिख चुके हैं। हालांकि अमेरिका अतिरिक्त मदद देगा या नहीं, इस पर अभी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है।

Comments (0)

Leave a Comment