Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

टी20 विश्वकप में पाकिस्तान के खिलाफ जीत के बाद देश भर में जश्न का माहौल

नई दिल्ली । आईसीसी टी20 विश्व कप मुकाबले में भारतीय टीम की पाकिस्तान के खिलाफ जीत के बाद से ही देश भर में जश्न का माहौल है। भारतीय टीम ने इस मैच में 61 रनों से बड़ी जीत दर्ज करते हुए सुपर 8 में प्रवेश किया है। भारती टीम की जीत के साथ ही देश में क्रिकेट प्रेमी खुशी मनाने के लिए सड़कों पर उतर आये। प्रशंसक पटाखे फोड़ते और मिठाई बांटते दिखे। जीत से उत्साहित एक प्रशंसक ने कहा, “ हमारी टीम इंडिया की बल्लेबाजी बहुत अच्छी थी। यह कोई आसान पारी नहीं थी पर खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया।” लोगों ने तिरंगा लहराते हुए जीत पर खुशी जतायी। कई शहरों में क्रिकेट प्रेमियों ने सड़कों पर निकलकर भारतीय झंडे लहराए, ढोल-नगाड़ों के साथ खुशी मनाई, और एक-दूसरे को बधाई दी। ऐसे ही एक अन्य प्रशंसक ने कहा, “भारत का प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा।  पाकिस्तान को हराने के बाद अलग ही आनंद  आता है। इससे हम सब गर्व का अनुभवी कर रहे हैं।” एक प्रशंसक ने कहा, “भोलेनाथ के आशीर्वाद से जीत मिली है। टीम ने पाक के खिलाफ अपनी जीत का रिकार्ड बरकरार रखा है।” इस जीत के साथ ही अब टीम एक और खिताब की ओर आगे बढ़ रही है। 

Comments (0)

Leave a Comment