Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

विजय वर्मा के अभिनय को सराहा सनी ने

मनोरंजन जगत में अच्छे कंटेंट वाली फिल्में और सीरीज़ लगातार रिलीज़ हो रही हैं, जिससे कलाकारों के बीच अपने अभिनय को साबित करने की होड़ बढ़ गई है। इसी कड़ी में, हाल ही में रिलीज़ हुई क्राइम-ड्रामा वेब सीरीज़ ‘मटका किंग’ ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। इस सीरीज़ में मुख्य भूमिका निभा रहे अभिनेता विजय वर्मा के काम की खासी चर्चा हो रही है।

अभिनेता सनी देओल ने इंस्टाग्राम के ज़रिए विजय के अभिनय की जमकर तारीफ की। उन्होंने अपनी स्टोरीज में विजय की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, बहुत-बहुत बधाई और आपको भविष्य के लिए ढेर सारी शुभकामनाएँ, विजय वर्मा। मैं आपके आने वाले प्रोजेक्ट्स और काम को देखने के लिए बेहद उत्सुक हूँ। विजय वर्मा को उनके संजीदा और प्रभावशाली किरदारों के लिए जाना जाता है। ‘मटका किंग’ में उन्होंने एक ऐसा किरदार निभाया है जो जुए और सट्टे की दुनिया की जटिलताओं को बड़ी कुशलता से पर्दे पर उतारता है। यह अमेज़न प्राइम वीडियो पर जारी वेब सीरीज़ 1960 के दशक की मुंबई में स्थापित सट्टेबाजी की दुनिया पर आधारित है। नागराज मंजुले द्वारा निर्देशित यह सीरीज़ एक ऐसे व्यक्ति की कहानी है, जो कपास के एक छोटे व्यापारी से अवैध मटका सट्टेबाजी का बादशाह बन जाता है। 

Comments (0)

Leave a Comment