Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles
Advertisement
Advertisement Banner

1 अप्रैल से महंगा होगा फास्टैग पास

नई दिल्ली । हाइवे पर यात्रा करने वाले वाहन चालकों के लिए फास्टेग एनुअल पास अब महंगा होने जा रहा है। नेशनल अथाघ्रिटी आफ इंडिया (एनएचएआई) ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए फास्टेग एनुअल पास की कीमत में संशोधन किया है।

यह नई दर 1 अप्रैल से लागू होगी। अब तक इस पास के लिए ग्राहकों को 3000 रुपये देने पड़ते थे, लेकिन 1 अप्रैल से प्राइवेट कार, जीप और वैन मालिकों को 3075 रुपये चुकाने होंगे। हालांकि कीमत में मामूली बढ़ोतरी के बावजूद पास की सुविधाओं और वैधता में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इस पास के जरिए निजी वाहन चालक देश के नेशनल हाईवे और एक्सप्रेसवे नेटवर्क पर 200 टोल क्रॉसिंग तक प्रीपेड एंट्री ले सकते हैं। यह पास तब तक वैध रहता है जब तक 200 टोल क्रॉसिंग पूरी नहीं हो जातीं या डिजिटल एक्टिवेशन के एक साल पूरे नहीं हो जाते।

Comments (0)

Leave a Comment