Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

1400 करोड़ के बजट में बन रही ‘वाराणसी’

बॉलीवुड की अपकमिंग फिल्म ‘वाराणसी’ को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त चर्चाएं चल रही है। एसएस राजामौली की ये फिल्म बॉलीवुड की अबतक की सबसे महंगी फिल्म है।

1400 करोड़ के बजट में बन रही ‘वाराणसी’ में महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा लीड रोल अदा कर रहे हैं। फिल्म को लेकर एसएस राजामौली ने बड़ी अपडेट शेयर की है। डायरेक्टर ने ऐनसी इंटरनेशनल एनिमेशन फिल्म फेस्टिवल में फिल्म को लेकर बड़ी न्यूज दी। डायरेक्टर एसएस राजामौली ने कहा कि फिल्म का भव्य स्केल आईमैक्स एक्शन अब पूरा हो चुका है। वो कहते हैं कि फिल्म की शूटिंग समय के अनुसार चल रही है। डायरेक्टर ने कहा, ‘मैं कहना चाहता हूं कि हमनें फिल्म के अहम हिस्से की शूटिंग पूरी कर ली है। हम इन दिनों छोटे, फिल्म को कनेक्ट करने वाले सीन्स की शूटिंग कर रहे हैं। उम्मीद है कि हम इस साल सितंबर और अक्टूबर तक हम फिल्म की शूटिंग पूरी कर लेंगे’। राजामौली कहते हैं कि आईमैक्स के लिए शूट करने की वजह से उनका विजन नहीं बदला है। वो कहते हैं कि शुरुआत से उन्हें पता था कि उन्होंने जैसा एक्शन सीक्वेंस सोचा है, उसे वो आईमैक्स में ही पूरा कर सकते हैं।

Comments (0)

Leave a Comment