Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

19 जून को आरआईएल की एजीएम

नई दिल्ली । रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) ने अपनी 49वीं एनुअल जनरल मीटिंग (एजीएम) की घोषणा कर दी है, जो 19 जून को दोपहर 2 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित होगी। यह बैठक निवेशकों और बाजार विश्लेषकों के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है, जहां कंपनी अपनी भविष्य की रणनीतिक दिशा, विशेषकर टेलीकॉम, रिटेल, न्यू एनर्जी और निवेश योजनाओं से संबंधित बड़े अपडेट्स का अनावरण कर सकती है। चौथी घ्तिमाही घ्वित्त वर्ष 26 के मिश्रित परिणामों के बाद, जिसमें ऑयल-टू-केमिकल (ओ2सी) सेगमेंट पर दबाव देखा गया, इस एजीएम से कंपनी के अगले ग्रोथ कैटेलिस्ट्स पर स्पष्टता मिलने की उम्मीद है। कंपनी की यह वार्षिक बैठक शेयरधारकों को महत्वपूर्ण रणनीतिक घोषणाओं, विस्तार योजनाओं और आगामी वित्तीय वर्ष के लक्ष्यों को समझने का अवसर प्रदान करेगी। 

वैश्विक एनर्जी संकट के कारण ओ2सी बिजनेस पर दबाव और 5जी स्पेक्ट्रम एसेट्स से बढ़ी फाइनेंस कॉस्ट के बावजूद, निवेशकों की नजर टेलीकॉम व रिटेल सेगमेंट की मजबूत ग्रोथ बनाए रखने और न्यू एनर्जी वर्टिकल में हो रही प्रगति पर रहेगी। विशेषकर, टेलीकॉम में 5जी के विस्तार, जियो फाइनेंशियल सर्विसेज की भविष्य की योजनाओं, रिटेल में नए अधिग्रहणों और ग्रीन एनर्जी में गीगाफैक्ट्रीज के रोडमैप पर अहम घोषणाएं अपेक्षित हैं। हाल ही में आरआईएल ने मार्च तिमाही में सालाना आधार पर 13 फीसदी की गिरावट के साथ 16,971 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट दर्ज किया, जिसका मुख्य कारण ओ2सी कारोबार में नरमी थी। हालांकि, ऑपरेशंस से आय 13 फीसदी बढ़कर 2.94 लाख करोड़ रुपये पहुंच गई। पूरे वित्त वर्ष 26 में कंपनी ने 16 फीसदी की वृद्धि के साथ 80,775 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड नेट प्रॉफिट दर्ज किया। यह मजबूत वार्षिक प्रदर्शन, आगामी एजीएम में नई परियोजनाओं और पूंजी आवंटन पर महत्वपूर्ण अपडेट्स की पृष्ठभूमि तैयार करता है। यह एजीएम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और अन्य ऑडियो-विजुअल माध्यमों से होगी, जिसका लाइव प्रसारण रिलायंस और जियो की वेबसाइटों तथा उनके यूट्यूब चौनलों पर उपलब्ध होगा, जिससे व्यापक भागीदारी सुनिश्चित होगी। निवेशक कंपनी की अगली बड़ी चालों और दीर्घकालिक विकास पथ पर स्पष्टता का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Comments (0)

Leave a Comment