Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

20 किमी के अंदर रहने वालों को नहीं देना होगा टोल

नई दिल्ली। टोल प्लाजा से 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले है, तो अब बार-बार टोल चुकाने या पास बनवाने के लिए चक्कर लगाने की जरूरत नहीं। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने ऐसे लोगों के लिए डिजिटल ‘लोकल पास’ की सर्विसेस शुरू कर दी है। इस पास की मदद से एलिजिबल लोग एक महीने तक संबंधित टोल प्लाजा से अनलिमिटेड बार सफर कर सकेंगे। सबसे खास बात यह है कि पूरा काम अब मोबाइल से कुछ ही मिनटों में हो जाएगा।एनएचएआई ने यह सुविधा फिलहाल दिल्ली के अर्बन एक्सटेंशन रोड-2 पर स्थित मुंडका-बक्करवाला टोल प्लाजा से शुरू की है। आने वाले महीनों में इसे देश के दूसरे टोल प्लाजा पर भी लागू किया जाएगा। यह कदम मल्टी-लेन फ्री फ्लो यानी बिना बैरियर वाले टोल सिस्टम को बढ़ावा देने के लिए उठाया गया है। इस सिस्टम में वाहनों को टोल देने के लिए रुकना नहीं पड़ता, जिससे समय की बचत होती है और ट्रैफिक भी कम होता है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक डिजिटल लोकल पास बनाना अब पहले से काफी आसान हो गया है। इसके लिए आपको अपने मोबाइल में राजमार्गयात्रा ऐप खोलना होगा। ऐप में वाहन की जानकारी दर्ज करने पर वाहन डेटाबेस के जरिए आपका पता, वाहन नंबर और उससे जुड़ा फास्टेग अपने आप जांच लिया जाएगा। अगर जांच में यह पता चलता है कि आपका घर संबंधित टोल प्लाजा से 20 किलोमीटर के दायरे में है, तो आप ऐप के जरिए ही लोकल पास खरीद सकेंगे। पास खरीदने के बाद पूरे महीने उस टोल प्लाजा से जितनी बार चाहें, बिना अलग-अलग टोल टैक्स दिए यात्रा कर सकते हैं। पहले इस सुविधा के लिए लोगों को टोल प्लाजा जाकर डॉक्यूमेंट्स जमा करने पड़ते थे, लेकिन अब पूरा प्रोसेस ऑनलाइन हो गया है। अधिकारियों के मुताबिक टोल प्लाजा के आसपास रहने वाले लोग रोजाना कई बार इस रास्ते का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में उन्हें हर बार टोल टैक्स देने या पास बनवाने के प्रोसेस से गुजरना पड़ता था। डिजिटल लोकल पास से यह परेशानी काफी हद तक खत्म हो जाएगी और एलिजिबल लोगों को आसानी से यात्रा करने की सर्विस मिलेगी। इस नई नियम से स्थानीय लोगों का समय बचेगा, कागजी प्रोसेस खत्म होगा और रोजाना सफर पहले से ज्यादा आसान हो जाएगा। साथ ही, बिना बैरियर वाले टोल सिस्टम को भी बढ़ावा मिलेगा, जिससे टोल प्लाजा पर वाहनों की लंबी लाइनें कम होंगी।

एनएचएआई का कहना है कि आने वाले महीनों में इस सर्विस को स्टेप-बाय-स्टेप तरीके से देश के अन्य टोल प्लाजा पर भी शुरू किया जाएगा। अगर आपका घर किसी टोल प्लाजा से 20 किलोमीटर के अंदर है, तो आप राजमार्गयात्रा ऐप के जरिए अपनी एलिजिबिलिटी जांचकर डिजिटल लोकल पास बनवा सकते हैं। इससे रोजाना आने-जाने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी और सफर पहले से ज्यादा आसान हो जाएगा।

Comments (0)

Leave a Comment