Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

2026 राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतना चाहते है प्रीति पंवार

नई दिल्ली। युवा  महिला मुक्केबाज प्रीति पंवार का लक्ष्य  आगामी 2026 राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतना है।   54 किलोग्राम वर्ग में उतरने वाली प्रीति ने पिछले कुछ समय में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। 23 साल की  इस मुक्केबाज का मानना है कि राष्ट्रमंडल खेलों के बाद वह एशियाई खेलों और 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक में भी पदक जीतना चाहती हैं। प्रीति ने हाल ही में कहा, मैं राष्ट्रमंडल खेलों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहती हूं और भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतना चाहती हूं। साथ ही कहा कि  खेल में कुछ भी पहले से तय नहीं होता। कई बार हम योजनाएं बनाते हैं, पर परिणाम हमारी उम्मीदों के अनुसार नहीं आते, इसलिए हर मुकाबले को पूरी गंभीरता से लेना महत्वपूर्ण है।

गौरतलब है कि प्रीति ने साल 2023 सीनियर विश्व मुक्केबाजी चौंपियनशिप में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई, जहां उनके प्रदर्शन ने काफी प्रभावित किया। इसके बाद हांगझोउ एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीतकर उन्होंने पेरिस ओलंपिक के लिए कोटा हासिल किया, जो उनके करियर की एक बड़ी उपलब्धि थी। हालांकि, पेरिस ओलंपिक से पहले हेपेटाइटिस-ए से संक्रमित होने के कारण उनकी तैयारियां बुरी तरह प्रभावित हुईं। बावजूद इसके, उन्होंने ओलंपिक में राउंड ऑफ-16 तक का सफर तय किया। इससे इस मुक्केबाज का मनोबल बढ़ा। पेरिस ओलंपिक के बाद प्रीति ने शानदार वापसी करते हुए लगातार सफलताएं हासिल की हैं। उन्होंने 2025 विश्व मुक्केबाजी कप फाइनल में स्वर्ण पदक जीता, जो उनकी दृढ़ता का प्रमाण था। इसके तुरंत बाद, स्पेन में आयोजित बॉक्सम एलीट इंटरनेशनल टूर्नामेंट में उन्होंने रजत पदक हासिल किया। ही में, कड़े मुकाबलों के बीच उन्होंने एशियाई मुक्केबाजी चौंपियनशिप का खिताब भी जीत लिया है। इन सफलताओं के बावजूद, प्रीति का मानना है कि उन्हें अभी भी अपने खेल में काफी सुधार करना है और वह अपने प्रदर्शन को सर्वाेच्च स्तर पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। 

Comments (0)

Leave a Comment