Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

2028 से आने का दावा करने वाले युवक के वीडियो वायरल

लंदन । समय यात्रा के दावे हमेशा से कौतूहल का विषय रहे हैं, जिनकी वैज्ञानिक पुष्टि अब तक नहीं हुई है। इसके बावजूद, सोशल मीडिया पर जेवियर नाम के युवक के वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जो खुद को वर्ष 2028 का टाइम ट्रैवलर बताता है। उसका दावा है कि वह दो साल आगे की दुनिया में अकेला रह रहा है, जहां वर्ष 2028 तक पूरी मानव सभ्यता समाप्त हो चुकी है और वह पृथ्वी पर बचा अंतिम इंसान है। जेवियर लगातार वीडियो साझा कर अपने दावों को सही साबित करने की कोशिश कर रहा है।

उसके वीडियो में स्पेन, लंदन और अन्य स्थानों की सड़कें पूरी तरह सुनसान दिखाई देती हैं। इमारतें, संग्रहालय, वाहन और अन्य ढाँचे सामान्य स्थिति में नजर आते हैं, लेकिन कहीं भी कोई व्यक्ति दिखाई नहीं देता। उसका दावा है कि मुझे अकेले रहते 340 दिन हो गए हैं और उसने कई शहर देखे, पर किसी इंसान से सामना नहीं हुआ। वह यह भी बताता है कि बिजली और इंटरनेट सेवाएं अब भी चालू हैं, जिसके कारण अपने वीडियो अपलोड कर पा रहा है। टिकटॉक पर जेवियर के 66 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं और वीडियो लाखों लोग देख रहे हैं। हालांकि, इन दावों पर लोगों की राय बंटी हुई है। जहां कुछ लोग इसे सच मान रहे हैं, वहीं अधिकांश इसे रचनात्मक वीडियो निर्माण या अभिनय का हिस्सा मानते हैं। कई उपयोगकर्ताओं ने यह सवाल भी उठाया है कि यदि वह दुनिया का आखिरी इंसान है, तब उसके वीडियो रिकॉर्ड कौन कर रहा है। वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों ने मनोरंजन का हिस्सा बताते हुए कहा है कि भविष्य से वीडियो भेजना वैज्ञानिक रूप से संभव नहीं है। इन सबके बावजूद, जेवियर की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है और लोग उसके नए वीडियो का इंतजार कर रहे हैं।


Comments (0)

Leave a Comment