Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles
Advertisement
Advertisement Banner

45 साल की उम्र में शादी न करने का फैसला किया साक्षी तंवर ने

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेत्री साक्षी तंवर न केवल 45 साल की उम्र में शादी न करने का फैसला किया, बल्कि एक बेटी को गोद लेकर समाज के सामने मातृत्व का एक नया उदाहरण भी पेश किया है। टीवी, बॉलीवुड और ओटीटी पर अपनी दमदार अदाकारी के लिए मशहूर साक्षी तंवर ने अक्टूबर 2018 में, नवरात्रि के शुभ अवसर पर, नौ महीने की एक बच्ची को गोद लिया था।  उन्होंने अपनी बेटी का नाम दित्या रखा, जिसका अर्थ है प्रार्थनाओं का जवाब या देवी लक्ष्मी का एक रूप। जब उन्होंने दित्या को गोद लिया, तब वह 45 साल की थीं और उन्होंने इस फैसले को अपनी जिंदगी का सबसे खूबसूरत और महत्वपूर्ण मोड़ बताया था। यह कदम दर्शाता है कि मातृत्व के लिए पारंपरिक विवाह की जरूरत नहीं होती, बल्कि यह एक भावनात्मक बंधन है। साक्षी ने कभी यह नहीं कहा कि वह शादी के खिलाफ हैं, बल्कि उनका मानना रहा है कि शादी सिर्फ इसलिए नहीं करनी चाहिए क्योंकि समाज या परिवार ऐसा चाहते हैं। उन्हें अब तक कोई ऐसा व्यक्ति नहीं मिला, जिसके साथ वह पूरी जिंदगी बिताने का फैसला कर सकें। साक्षी का मानना है कि शादी जबरदस्ती या जल्दबाजी में नहीं, बल्कि सही इंसान के मिलने पर होनी चाहिए।

 उन्होंने एक साक्षात्कार में कहा था कि शादी अपने आप होनी चाहिए और अगर किस्मत में होगी तो हो जाएगी, अन्यथा इसका मतलब यह नहीं कि जिंदगी अधूरी रह जाएगी। साक्षी तंवर का जन्म 12 जनवरी 1973 को राजस्थान के अलवर में हुआ था। उनके पिता राजेंद्र सिंह तंवर सीबीआई में अधिकारी रह चुके हैं। पढ़ाई पूरी करने के बाद साक्षी का सपना प्रशासनिक सेवा में जाने का था। उन्होंने दिल्ली के लेडी श्री राम कॉलेज से पढ़ाई की और आईएएस की तैयारी भी की। उस दौरान अपने खर्चों के लिए उन्होंने एक होटल में प्रशिक्षु के तौर पर भी काम किया था। उनका अभिनय की दुनिया में आना किसी योजना का हिस्सा नहीं था; साल 1998 में, उन्होंने दूरदर्शन के म्यूजिक शो अलबेला सुर मेला के लिए ऑडिशन दिया और एंकर के रूप में चुनी गईं, यहीं से कैमरे के सामने उनका सफर शुरू हुआ।

 साल 2000 में एकता कपूर के सीरियल कहानी घर घर की में पार्वती अग्रवाल का किरदार निभाकर साक्षी घर-घर में मशहूर हो गईं। दर्शकों ने उनकी सादगी और परिवार को साथ लेकर चलने वाली भूमिका को खूब पसंद किया। इसके बाद, साल 2011 में उन्होंने बड़े अच्छे लगते हैं में राम कपूर के साथ प्रिया कपूर का किरदार निभाया, जिसने टीवी पर उनकी मजबूत जगह को और पुख्ता कर दिया। टीवी के बाद, साक्षी ने फिल्मों में भी अपनी पहचान बनाई। साल 2016 में आई आमिर खान की फिल्म दंगल में उन्होंने दया कौर के दमदार किरदार में आमिर की पत्नी और गीता-बबीता की मां की भूमिका निभाई। 

Comments (0)

Leave a Comment