Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles
Advertisement
Advertisement Banner

7 अक्टूर से अहमदाबाद में होगी राष्ट्रमंडल क्यू स्पोर्ट्स चौंपियनशिप

अहमदाबाद। यहां 7 से 10 अक्टूबर तक अहमदाबाद के सावरकर खेल परिसर में राष्ट्रमंडल क्यू स्पोर्ट्स चौंपियनशिप आयोजित की जाएगी। इसमें 46 देश भाग लेंगे। 46चार दिवसीय इस प्रतियोगिता से क्यू स्पोर्ट्स के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने को बेहतरीन अवसर मिलेगा। इसमें लगभग 46 देशों के खिलाड़ियों के भाग लेने की उम्मीद है।

इस आयोजन से  भारत को अंतरराष्ट्रीय खेल मानचित्र पर अपनी उपस्थिति और मजबूत करने का अवसर देगा। भारतीय बिलियर्ड्स और स्नूकर महासंघ (बीएसएफआई) के अनुसार, चौंपियनशिप में पुरुष और महिला वर्ग में बिलियर्ड्स, स्नूकर, हेयबॉल, 10-बॉल पूल और ब्लैकबॉल जैसी विभिन्न स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। चार मुख्य स्पर्धाओं में पुरुष और महिला वर्ग में 16-16 खिलाड़ी इसमें उतरेंगे। इस साल के कार्यक्रम में विशेष रूप से बिलियर्ड्स को शामिल किया गया है, जिसमें दोनों वर्गों में आठ-आठ खिलाड़ियों का ड्रॉ होगा, जिससे प्रतियोगिता और भी रोमांचक होने की उम्मीद है। इस चौंपियनशिप का आयोजन विश्व बिलियर्ड्स खेल महासंघ (डब्ल्यूसीबीएस) और बीएसएफआई के तत्वावधान में एपेक्स स्पोर्ट्स द्वारा किया जाएगा। इस प्रतियोगिता को क्यू स्पोर्ट्स के लिए एक बड़े अंतरराष्ट्रीय मंच माना जा रहा है। इस महत्वपूर्ण आयोजन के लिए बीएसएफआई ने 13 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा कर दी है, जिसमें छह पुरुष और सात महिला खिलाड़ी शामिल हैं। इन खिलाड़ियों का चयन सप्ताहांत में आयोजित कड़े ट्रायल के बाद किया गया। भारतीय खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता के शुरुआती सत्र में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल पांच पदक जीते थे, जिसमें एक स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य पदक शामिल थे।

Comments (0)

Leave a Comment