Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

71 की उम्र में भी खूबसूरत हसीना

बॉलीवुड निर्माता बोनी कपूर की बेटी और अभिनेता अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने पति रोहन ठक्कर के साथ भव्य वेडिंग रिसेप्शन का आयोजन किया। इस खास मौके पर फिल्म इंडस्ट्री की कई जानी-मानी हस्तियां नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं देने पहुंचीं। समारोह की तस्वीरें और वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें सितारों का मेला साफ नजर आ रहा है।

अपने वेडिंग रिसेप्शन में अंशुला कपूर ने लाल रंग का खूबसूरत फ्यूजन आउटफिट पहनकर सभी का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया, वहीं रोहन ठक्कर ब्लैक और गोल्डन रंग के स्टाइलिश परिधान में बेहद आकर्षक नजर आए। दोनों ने मुस्कुराते हुए पैपराजी के सामने कई शानदार पोज दिए और अपनी शानदार केमिस्ट्री से सभी का दिल जीत लिया। इस फंक्शन में सबसे ज्यादा लाइमलाइट दिग्गज अभिनेत्री रेखा ने बटोरी। 71 की उम्र में भी उनकी खूबसूरती किसी भी युवा हसीना को टक्कर दे रही थी। व्हाइट और गोल्ड कांजीवरम साड़ी में रेखा ने अपने सदाबहार आकर्षण और एलिगेंस से सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। उनकी इस मौजूदगी ने इस रॉयल इवेंट में चार चांद लगा दिए और सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें जमकर शेयर की जा रही हैं।

Comments (0)

Leave a Comment