Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles
Advertisement

94,600 से अधिक गाड़ियां वापस बुलाईं हुंडई ने

नई दिल्ली। आग लगने के खतरे के कारण अमेरिकी बाजार से हुंडई मोटर ने अपनी 94,622 गाड़ियों को वापस बुलाया है। इसकी जानकारी देते हुए अमेरिकी ऑटो सुरक्षा नियामक, एनएचटीएसए ने बताया कि इन गाड़ियों में आग लगने का खतरा है। यह खतरा ड्राइविंग के दौरान या पार्क करते समय भी हो सकता है, जिसका मुख्य कारण आगे की पावर सीटों की मोटर का ओवरहीट होना माना जा रहा है।

जिन मॉडलों के लिए यह रिकॉल जारी किया गया है, उनमें 2015 से 2016 की हुंडई जेनेसिस और 2017 से 2020 जेनेसिस जी80 मॉडल शामिल हैं। एनएचटीएसए के अनुसार, पावर सीट कंट्रोल स्विच के फंस जाने के कारण मोटरें अत्यधिक गर्म हो सकती हैं, जिससे आग लगने की संभावना बढ़ जाती है। हुंडई ने व्हीकल ओनर्स को सलाह दी है कि जब तक रिकॉल की गई गाड़ियों में मरम्मत का काम पूरा नहीं हो जाता, तब तक वे अपने व्हीकल को खुली जगह पर और अन्य व्हीकल या इमारतों से दूर पार्क करें, ताकि किसी भी अनहोनी की स्थिति में अन्य कोई नुकसान न हो।

 इस समस्या को ठीक करने का उपाय अभी विकसित किया जा रहा है। रिकॉल किए गए इन व्हीकल्स में निडेक मोबिलिटी कोरिया कॉर्पाेरेशन द्वारा सप्लाई किए गए फ्रंट पावर-सीट कंट्रोल स्विच लगे हैं। हुंडई का अनुमान है कि प्रभावित 94,622 व्हीकल्स में से लगभग 1प्रतिशत में यह खराबी हो सकती है। 


Comments (0)

Leave a Comment