Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

आईपीएल में आज गेल का रिकार्ड तोड़ सकते हैं वैभव

मुल्लांपुर । राजस्थान रॉयल्स के उभरते हुए बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी आज शाम यहां सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होने वाले आईपीएल के 19 वें सत्र के एलिमिनेटर मुकाबले में वेस्टइंडीज के क्रिस गेल का रिकार्ड तोड़ सकते हैं। आरसीबी पहले क्वालीफायर में गुजरात टाइटंस को हराकर फाइनल में पहुंच गयी है और अब इस मुकाबले से दूसरी विजेता टीम पहुंचेगी। सनराइजर्स और रॉयल्स के बीच एक होने वाले मैच में हारने वाली टीम मुकाबले से बाहर हो जाएगी। इस मुकाबले में सभी की नजरें वैभव पर रहेंगी। ,

बल्कि एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम करने का भी माद्दा रखते हैं। गेल ने साल 2012 के आईपीएल सत्र में आरसीबी के लिए खेलते हुए कुल 59  छक्के लगाये थे। ये रिकार्ड अब तक बना हुआ है।  किसी भी बल्लेबाज ने आईपीएल के एक सीजन में इतने छक्के नहीं लगाए हैं पर ज वैभव के पास इस रिकॉर्ड को तोड़ने का अवसर है। वैभव ने अबतक 14 मैचों में रिकॉर्ड 53 छक्के लगाये हैं। वह गेल के इस अद्भुत रिकॉर्ड को तोड़ने से सिर्फ 7 छक्के दूर हैं। अगर आज मुल्लांपुर में 7 या उससे अधिक छक्के लगा दिए, तो वह आईपीएल के एक सत्र में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। मुल्लांपुर की पिच इस सत्र  में बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग साबित हुई है, जिससे वैभव के लिए यह एक सुनहरा अवसर हो सकता है। ऐसे में राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाजों के लिए वैभव को रोकना आसान नहीं रहेगा। 


Comments (0)

Leave a Comment