Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles
Advertisement

आज से शुरु हो रहा नवरात्रि, देशभर में दुर्गापूजा-गरबा की तैयारियों में जुटे लोग

नई दिल्ली। देशभर में रविवार से नवरात्रि शुरु हो रही है। इस उत्सव की सबसे ज्यादा धूमधाम पश्चिम बंगाल, हिमाचल, गुजरात, कर्नाटक और मध्य भारत में होती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस साल पश्चिम बंगाल में 65 हजार से ज्यादा दुर्गा पूजा पंडाल बनने का अनुमान है। राज्य की बिजली मंत्री गर्गी दास घोष ने 14 सितंबर को यह जानकारी दी थी।

रिपोर्ट के मुताबिक गुजरात और उससे लगे राज्यों खासकर महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश में गरबा का आयोजन किया जाएगा। अहमदाबाद-सूरत में विशेष तौर पर गरबा ट्रेनिंग चल रही है। अहमदाबाद में नवरात्रि से पहले लड़कियों ने अपनी पीठ पर कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 और बहादुरी के लिए फ्लाइट कैप्टन स्मित मच्छर के टैटू बनवाए और नेपाल में बाढ़ पीड़ितों के लिए प्रार्थना की। सूरत में पारंपरिक गरबा के स्टेप्स की रिहर्सल करते हुए महिलाएं सिर पर मटकों संतुलित कर रही हैं।

कोलकाता में एक पंडाल में देवी दुर्गा को तिरंगा थामे भारत माता के रूप में दिखाया गया है। पंडाल की थीम 1902 से 1945 तक चले भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के अहम अध्यायों को जीवंत करती है। गुजरात में नवरात्रि के लिए सुरक्षा इंतजामों के तहत अहमदाबाद में 14,000 से ज्यादा पुलिस और होमगार्ड जवानों के साथ-साथ 4,000 सीसीटीवी कैमरे और एआई-बेस्ड सिस्टम तैनात किए जाएंगे। पुलिस कमिश्नर ने पत्रकारों को बताया कि शहर में लगभग 84 कमर्शियल गरबा वेन्यू हैं जिन्हें मंजूरी का इंतजार है, जबकि करीब 1,300 जगहों पर स्ट्रीट गरबा कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

Comments (0)

Leave a Comment