Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles
Advertisement
Advertisement Banner

आमिर का गौरी को अनमोल उपहार

अभिनेता आमिर खान और गौरी स्प्रैट ने अपनी शादी को बेहद निजी और सादगीपूर्ण रखा, जो 5 जुलाई को आमिर के घर पर परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में संपन्न हुई। समारोह में कोई तामझाम नहीं था दोनों ने स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत कानूनी प्रक्रियाओं को पूरा करते हुए शादी के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए और एक-दूसरे को जीवनसाथी के रूप में स्वीकार किया। इस खास मौके पर आमिर के तीनों बच्चे जुनाईद, आयरा और आज़ाद मौजूद रहे, वहीं गौरी के बेटे ने भी इस खुशी में उनका साथ दिया। शादी की सादगी के बावजूद, आमिर ने अपनी दुल्हन के लिए एक बेहद खास और दुर्लभ तोहफा चुना एक अनोखी वेडिंग रिंग, जिसकी खासियत अब चर्चा का विषय बन गई है। उन्होंने गौरी स्प्रैट को मेडागास्कर की कैबोशॉन कट नेचुरल रूबी से जड़ी एक अंगूठी भेंट की, जो अपनी चिकनी गुंबदाकार बनावट और गहरे ऑक्सब्लड लाल रंग के कारण बेहद कीमती मानी जाती है। लक्ज़री ज्वेलरी ब्रांड फूममद द्वारा तैयार की गई इस एक्सक्लूसिव रिंग के चारों ओर 40 असली हीरे जड़े गए हैं, जो इसकी खूबसूरती को और भी खास बनाते हैं। 


Comments (0)

Leave a Comment