Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

आम्रपाली दुबे बनना चाहती है मां

मुंबई । रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ के हाल ही में सामने आए प्रोमो वीडियो में अभिनेत्री आम्रपाली दुबे ने अपनी जिंदगी से जुड़ा बडा खुलासा किया है। इस प्रोमो में आम्रपाली दुबे कहती हैं कि वह मां बनना चाहती हैं। आम्रपाली की यह बात सुनकर उनके परिवार के सदस्य हैरान रह जाते हैं। उनके पिता को पहले इस बात पर विश्वास नहीं होता, जबकि उनकी बहन उनसे यह जानना चाहती हैं कि क्या वह अपने फैसले को लेकर पूरी तरह आश्वस्त हैं। इस पर आम्रपाली बिना किसी झिझक के कहती हैं कि उन्होंने इस बारे में गंभीरता से सोचा है और अपने निर्णय को लेकर पूरी तरह स्पष्ट हैं। बातचीत के दौरान परिवार के सदस्यों की भावुक प्रतिक्रिया भी देखने को मिलती है।

प्रोमो में आम्रपाली ने अपनी इस इच्छा का जिक्र किया है, लेकिन उन्होंने शादी का कोई उल्लेख नहीं किया। इसी वजह से सोशल मीडिया पर दर्शकों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि, प्रोमो में उनके बयान का पूरा संदर्भ सामने नहीं आया है, इसलिए शो के प्रसारण के बाद ही उनकी बात का वास्तविक अर्थ स्पष्ट हो सकेगा। आम्रपाली दुबे भोजपुरी फिल्म उद्योग की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में शामिल हैं। वह अपनी फिल्मों और गीतों के साथ-साथ अभिनेता दिनेश लाल यादव के साथ अपनी ऑन-स्क्रीन जोड़ी को लेकर भी अक्सर चर्चा में रहती हैं। दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने कई फिल्मों में खूब पसंद किया है। दोनों कलाकार अब ‘भोजपुरी बवाल’ में भी एक साथ नजर आएंगे। इस रियलिटी शो में आम्रपाली दुबे के अलावा तेज प्रताप यादव, पवन सिंह और दिनेश लाल यादव जैसे कई चर्चित चेहरे भी हिस्सा ले रहे हैं। प्रोमो से संकेत मिलता है कि शो में केवल मनोरंजन ही नहीं, बल्कि कलाकारों की निजी जिंदगी, रिश्तों और भावनात्मक अनुभवों से जुड़े कई पहलुओं को भी दर्शकों के सामने प्रस्तुत किया जाएगा। ‘भोजपुरी बवाल’ का प्रसारण 2 अगस्त से जियो हॉटस्टार पर शुरू होगा।


Comments (0)

Leave a Comment