Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles
Advertisement
Advertisement Banner

आरबीआई दो मार्च को करेगा अदला-बदली नीलामी

मुंबई । भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) ने दो मार्च को 25,000 करोड़ रुपये के सरकारी बॉन्ड की अदला-बदली नीलामी करने की घोषणा की। अदला-बदली नीलामी के तहत सरकार जल्द परिपक्व होने वाले बॉन्ड को लंबी अवधि वाले नए बॉन्ड में बदलती है। इससे एक ही वित्तीय वर्ष में बड़ी रकम चुकाने का दबाव कम होता है और भुगतान की समय-सीमा आगे बढ़ती है।

आरबीआई के अनुसार नीलामी सुबह 10रू30 बजे से 11रू30 बजे तक होगी। नतीजे उसी दिन जारी किए जाएंगे और लेन-देन का निपटान 4 मार्च को किया जाएगा। आरबीआई के आंकड़ों के अनुसार वित्त वर्ष 2026-27 में कुल 5.47 लाख करोड़ रुपये के सरकारी बॉन्ड परिपक्व होने वाले हैं। इस कदम का उद्देश्य उस वर्ष संभावित भुगतान दबाव को कम करना है और वित्तीय स्थिरता सुनिश्चित करना है। इससे पहले इस महीने दो स्विच नीलामियां हो चुकी हैं, जिनमें कुल 84,804 करोड़ रुपये के बॉन्ड का लेन-देन हुआ। विशेषज्ञों के अनुसार यह रणनीति सरकार को ऋण प्रबंधन में आसानी देती है और बाजार पर अचानक बोझ को कम करती है।


Comments (0)

Leave a Comment