Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

अब चीफ गेस्ट होंगे टाटा मेमोरियल अस्पताल के निदेशक

मुंबई। स्थित टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज (टीआईएसएस) के 86वें दीक्षांत समारोह में अब भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) जस्टिस सूर्यकांत मुख्य अतिथि नहीं होंगे। संस्थान ने अंतिम समय में मुख्य अतिथि के नाम में बदलाव किया है। अब टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. सी. एस. प्रमेश समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

दीक्षांत समारोह 22 अगस्त को मुंबई के देओनार स्थित नौरोजी कैंपस में आयोजित होगा। कैंपस से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, प्रशासन को समारोह के दौरान विरोध प्रदर्शन या किसी तरह की बाधा की आशंका थी। जस्टिस सूर्यकांत की बेरोजगार युवाओं को लेकर की गई ‘कॉकरोच’ टिप्पणी को हालिया छात्र प्रदर्शनों से जोड़कर देखा जा रहा था। अब नए कार्यक्रम में देशभर के ज्प्ैै कैंपस से स्नातक होने वाले छात्र शामिल होंगे। जस्टिस सूर्यकांत को विश्वविद्यालयों के दीक्षांत समारोहों में मुख्य अतिथि बनाए जाने को लेकर भी हाल में बहस हुई है। हैदराबाद स्थित नलसार यूनिवर्सिटी में 2026 बैच के 450 से अधिक छात्रों ने उन्हें मुख्य अतिथि बनाए जाने पर आपत्ति जताई थी। इस मामले में बाद की कार्रवाई और फैसले में बदलाव को लेकर भी विवाद सामने आया था।

टीआईएसएस का दीक्षांत समारोह पहले 2 अगस्त को प्रस्तावित था। इसमें जस्टिस सूर्यकांत को मुख्य अतिथि और बॉम्बे हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश जस्टिस रविंद्र घुगे को विशिष्ट अतिथि बनाया गया था। हालांकि, कार्यक्रम से करीब 48 घंटे पहले संस्थान ने ईमेल के जरिए समारोह स्थगित करने की सूचना दी थी। इसके लिए ‘अप्रत्याशित परिस्थितियों’ का हवाला दिया गया था।

Comments (0)

Leave a Comment