Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

अब मुम्बई टीम में ही बने रहें -शार्दुल

मुम्बई । मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने आईपीएल 2026 सत्र के पहले ही मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ मिली शानदार जीत पर खुशी जतायी है। मुम्बई के लिए ये जीत इसलिए भी विशेष है क्योंकि 13 साल के बाद ये पहला अवसर है जब उसे शुरुआती मैच में ही जीत मिली है। इस जीत में तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर की अहम भूमिका रही है।

शार्दुल ने इस मैच में अपनी जबरदस्त गेंदबाजी से केकेआर की बल्लेबाजी ध्वस्त कर दी थी। इसी से उत्साहित पांड्या ने कहा कि अब अपने करियर का बचा हुआ समय शार्दुल मुम्बई के साथ ही बिताएं। शार्दुल ने अपने चार ओवर में 39 रन लेकर 3 विकेट लिये। इसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी मिला। जीत के बाद हार्दिक ने कहा कि शार्दुल की जगह अब टीम में पक्की हो गयी है। मेरी इच्छा है कि वह अब बाकि करियर यहीं बिताएं। शार्दुल ने इस सत्र से पहले छह अलग-अलग टीमों से है। वहीं इस मैच के बाद हार्दिक ने कहा, मैंने शार्दुल से इस सत्र में पहले भी कहा था, बहुत हो गया फ्रेंचाइजी बदलना। मैं चाहता हूं कि तुम अपने बाकी करियर के लिए यहीं रहो। जिस तरह से वह आता है और हमेशा बल्लेबाज पर अंकुश लगाता है। ये शानदार है। मैं उसके लिए बहुत खुश हूं।


Comments (0)

Leave a Comment