Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles
Advertisement
Advertisement Banner

अभिनेता ने साझा की यादें

मुंबई । साल 1992 में रिलीज हुई फिल्म संगीत ने हाल ही में अपनी रिलीज के 34 साल पूरे कर लिए हैं, जिस अवसर पर फिल्म के मुख्य अभिनेता जैकी श्रॉफ ने सोशल मीडिया पर फिल्म से जुड़ी सुनहरी यादें ताजा की हैं। अभिनेता ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर फिल्म के स्टिल्स का एक मोंटाज साझा किया, जिसमें माधुरी दीक्षित, नितीश भारद्वाज, सतीश शाह, अरुणा ईरानी और परीक्षित साहनी जैसे कलाकार भी नजर आ रहे हैं। इस मोंटाज में के. विश्वनाथ निर्देशित फिल्म के कई यादगार पल शामिल थे, जिनमें जैकी की सेतुराम के रूप में और माधुरी दीक्षित की डबल रोल वाली तस्वीरें प्रमुख थीं, जो फिल्म की अनूठी कहानी को बयां करती हैं।

जैकी श्रॉफ और माधुरी दीक्षित की मुख्य भूमिका वाली इस 1992 की फिल्म संगीत का निर्देशन प्रसिद्ध फिल्मकार कसीनथुनी विश्वनाथ ने किया था। फिल्म में माधुरी दीक्षित ने मां और बेटी दोनों की दोहरी भूमिका (डबल रोल) निभाई थी, जो उस समय काफी चुनौतीपूर्ण माना जाता था। उनके साथ नितीश भारद्वाज, परीक्षित साहनी, शफी इनामदार, अरुणा ईरानी और सतीश शाह जैसे अनुभवी कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में थे। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों के दिलों में खास पहचान न बना सकी थी, लेकिन अभिनेत्री माधुरी दीक्षित को उनके डबल रोल के लिए समीक्षकों और दर्शकों दोनों से काफी प्रशंसा मिली थी, जिससे उनकी अभिनय क्षमता और निखरकर सामने आई।

यह फिल्म संगीत और कला के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें भावनात्मक संबंधों की गहराई को दिखाया गया है। फिल्म में माधुरी दीक्षित ने एक संवेदनशील भूमिका निभाई थी, जिसकी खूब सराहना की गई। फिल्म का संगीत बहुत लोकप्रिय हुआ था और इसके गाने टी-सीरीज द्वारा जारी किए गए थे, जो आज भी कई लोगों की यादों में ताजा हैं। कहानी की शुरुआत निर्मला से होती है, जो कला, संगीत और नृत्य से प्रेम करती है। शादी से पहले उसका जुड़ाव उपेंद्र जोशी (नितीश भारद्वाज) से था। समय के साथ उसकी एक बेटी होती है जिसका नाम संगीता है। जैकी श्रॉफ फिल्म में सेतुराम नाम के एक घुमंतू राजस्थानी लोक गायक की भूमिका में हैं, जो अपनी आजीविका के लिए शहर आता है। उसकी मुलाकात निर्मला और उसकी अंधी बेटी संगीता से होती है। सेतुराम और संगीता के बीच नजदीकियां बढ़ती हैं और दोनों एक-दूसरे की कला का सम्मान करते हुए करीब आते हैं। संगीता एक सफल गायिका बनना चाहती है और सेतुराम इस सफर में उसका साथ देता है। इसी दौरान कहानी में परिवार और उसके छिपे हुए रिश्तों के कई राज सामने आते हैं, जो फिल्म को एक नया मोड़ देते हैं।

Comments (0)

Leave a Comment