Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles
Advertisement

अभिनेत्री उर्मिला का नार्काे टेस्ट होगा?

सहारनपुर। अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी एंगल का पता लगाने के लिए केंद्रीय जांच ब्यूरो अभिनेत्री उर्मिला सनावर का पॉलीग्राफ और नार्काे टेस्ट कराना चाहती है। इस सिलसिले में उर्मिला सनावर को 23 अक्टूबर को देहरादून की अदालत में पेश होने का नोटिस जारी किया गया है, जहां उनकी सहमति की पुष्टि की जाएगी। सीबीआई का मानना है कि इन परीक्षणों से केस से जुड़े महत्वपूर्ण रहस्यों का खुलासा हो सकता है।

इससे पहले सीबीआई की एक टीम सहारनपुर स्थित उर्मिला सनावर के घर पहुंची और उन्हें यह नोटिस सौंपा। नोटिस में उन्हें सुबह 10रू30 बजे विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में उपस्थित होने को कहा गया है। यह नोटिस विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीबीआई) संदीप सिंह भंडारी ने 21 अक्टूबर, 2026 को जारी किया था। अदालत में यह स्पष्ट किया जाएगा कि अभिनेत्री उर्मिला सनावर ये दोनों परीक्षण अपनी मर्जी से देने के लिए तैयार हैं या नहीं। उनकी सहमति दबाव, धमकी, लालच या किसी अनुचित प्रभाव से मुक्त होनी चाहिए।

सीबीआई ने जांच के दौरान पॉलीग्राफ और नार्काे टेस्ट कराने की अनुमति के लिए अदालत में आवेदन किया है। अंकिता हत्याकांड में कथित वीआईपी के नाम को लेकर आरोप सामने आने के बाद यह मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। उर्मिला सनावर से जुड़े कथित ऑडियो और वीडियो सामने आने के बाद इस प्रकरण ने राजनीतिक रूप भी ले लिया था। हालांकि, उर्मिला सनावर पहले ही इन परीक्षणों के लिए अपनी सहमति देने की बात कह चुकी हैं। जांच एजेंसी का मानना है कि इन परीक्षणों से अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े रहस्यों और खास तौर पर वीआईपी कहे जाने वाले व्यक्ति के नाम का खुलासा हो सकता है, जो इस केस में एक महत्वपूर्ण मोड़ ला सकता है। इस मामले में सीबीआई की जांच जारी है और वीआईपी एंगल को सुलझाने के लिए यह कदम बेहद अहम माना जा रहा है।


Comments (0)

Leave a Comment