Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles
Advertisement

अभिनय को मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रिया से बेहद खुश है संदीपा धर

मुंबई । हाल ही में रिलीज़ हुई ओटीटी सीरीज़ ‘चुंबक’ में अपने अभिनय को मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रिया से अभिनेत्री संदीपा धर बेहद खुश हैं। ‘चुंबक’ में संदीपा धर के साथ सुमीत व्यास, सुमीत राघवन, नीना गुप्ता और मानसी पारेख भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। यह सीरीज़ नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है। सीरीज़ के निर्देशक आतिश कपाड़िया के साथ अपनी पहली मुलाकात और उनके द्वारा दिए गए अनोखे नैरेशन के अनुभव को याद करते हुए संदीपा ने इसे बेहद खास बताया। मुंबई के बीकेसी में सीरीज़ के प्रमोशन के दौरान, संदीपा धर ने अपने सह-कलाकारों सुमीत व्यास, सुमीत राघवन, नीना गुप्ता और मानसी पारेख के साथ इस अनुभव को साझा किया। 

संदीपा ने बताया कि आतिश कपाड़िया ने कहानी सुनाते समय सभी किरदारों को स्वयं निभाकर दिखाया था। उन्होंने कहा, मेरे लिए यह बहुत हैरान करने वाला था। जब उन्होंने मुझे कहानी सुनाई, तो उन्होंने सभी किरदार निभाए। एक किरदार से दूसरे किरदार में जाते समय उनकी आवाज़, बोलने का अंदाज़ और हावभाव पूरी तरह बदल जाते थे। अभिनेत्री ने आगे बताया कि आतिश ने इतनी बारीकी से प्रस्तुति दी कि उन्होंने बैकग्राउंड म्यूज़िक तक तैयार कर रखा था। संदीपा ने उस पल को याद करते हुए कहा, मैं बस उन्हें देख रही थी और सोच रही थी कि हे भगवान, ये इंसान कौन हैं? इससे पहले, संदीपा ने आतिश कपाड़िया के साथ काम नहीं किया था, लेकिन उनके नैरेशन ने ही उनके मन में आतिश के साथ काम करने और उनसे सीखने की गहरी इच्छा पैदा कर दी थी। 

अभिनेत्री ने ज़ोर देकर कहा कि स्क्रिप्ट पढ़ने के बाद उनकी उत्सुकता और भी बढ़ गई। उन्होंने कहा, जब मैंने स्क्रिप्ट पढ़ी तो मैं बस हँसती रह गई। यह बहुत मजेदार थी। मुझे लगता है कि इसमें आतिश कपाड़िया की बुद्धिमत्ता, हास्य और उनकी पूरी रचनात्मक शैली की स्पष्ट झलक मिलती है। संदीपा ने यह भी व्यक्त किया कि उन्हें सीरीज़ में कोई भी भूमिका मिलती, वह उसे करने के लिए तैयार रहतीं। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि हर अभिनेता का सपना होता है कि वह इस तरह के सेटअप में काम करे। अगर मुझे किरन का किरदार नहीं भी मिलता और कोई दूसरा रोल दिया जाता, तब भी मैं उसे करती। यह अनुभव शानदार था।

Comments (0)

Leave a Comment