Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

अदाणी ग्रुप बिहार के इन्फ्रास्ट्रक्चर पर करेगा 60,000 करोड़ तक निवेश- अदाणी

पटना । अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने बिहार के इन्फ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा देने के लिए अगले तीन से चार वर्षों में 50,000 करोड़ से 60,000 करोड़ रुपये तक के विशाल निवेश का ऐलान किया है। उन्होंने यह महत्वपूर्ण घोषणा सारण के मस्तीचक में अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल- अदाणी सेंटर फॉर आई डिजीज के उद्घाटन समारोह के दौरान की। गौतम अदाणी ने कहा कि अदाणी ग्रुप का लक्ष्य बिहार की प्रगति और इन्फ्रास्ट्रक्चर पर तेजी से काम करना है।

उन्होंने बताया कि भागलपुर जिले के पीरपैंती में 2,400 मेगावाट पावर प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास हो चुका है और उस पर काम चल रहा है। इसके साथ ही, राज्य में कई रोड प्रोजेक्ट्स पर भी अदाणी ग्रुप सक्रिय है। अदाणी ने बिहार के विकास की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा घ्कि बिहार की ग्रोथ का समय आ गया है। यहां इन्फ्रास्ट्रक्चर और औद्योगिकीकरण की काफी जरूरत है, जिसका लाभ राज्य की जनता को उठाना चाहिए। उनकी पत्नी और अदाणी फाउंडेशन की चेयरपर्सन प्रीति अदाणी के साथ बिहार पहुंचे गौतम अदाणी ने इस पावन भूमि, विशेषकर मस्तीचक में आकर खुशी और गौरव व्यक्त किया। उन्होंने गायत्री शक्तिपीठ के दर्शन से असीम शांति मिलने और समाज के लिए कुछ बेहतर करने की प्रेरणा मिलने की बात कही।


Comments (0)

Leave a Comment