Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

अदिति राव ने फैशन डिजाइनिंग की दुनिया में रखा कदम

मुंबई । लैक्मे फैशन वीक में मशहूर फैशन ब्रांड सत्य पॉल ने अभिनेत्री अदिति राव हैदरी के साथ मिलकर एक आकर्षक कलेक्शन पेश किया। इसमें अदिति राव ने पहली बार फैशन डिजाइनिंग की दुनिया में कदम रखते हुए सह-रचनात्मक निदेशक की भूमिका निभाई। इस कलेक्शन में रंगों, कला और आधुनिक डिज़ाइन का शानदार मिश्रण देखने को मिला। कलेक्शन की खासियत इसमें इस्तेमाल किए गए जीवंत रंग, खूबसूरत चित्रकारी और विविध पैटर्न हैं, जो इसे अलग पहचान देते हैं। 

डिज़ाइन की बात करें तो इसमें ड्रैगनफ्लाई यानी व्याध-पतंग, फूलों के पैटर्न और अमूर्त आकृतियों का खास तौर पर उपयोग किया गया है। ये तत्व कपड़ों पर प्रिंट, सजावट और हल्के एम्बेलिशमेंट के रूप में उभरकर सामने आते हैं, जो पूरे कलेक्शन को एक कलात्मक रूप देते हैं। इस कलेक्शन को बहुउपयोगी बनाने पर विशेष ध्यान दिया गया है। पारंपरिक साड़ी को आधुनिक अंदाज में पेश करते हुए उसे हल्के पारदर्शी जैकेट, लंबे ढीले कोट और अन्य वेस्टर्न सिल्हूट के साथ जोड़ा गया है। इस तरह परंपरा और आधुनिकता का संतुलन बनाते हुए एक नया और स्टाइलिश लुक तैयार किया गया है, जो युवा पीढ़ी के साथ-साथ क्लासिक फैशन पसंद करने वालों को भी आकर्षित करता है। अदिति राव हैदरी ने इस अनुभव को अपने लिए बेहद खास बताया। 

उन्होंने कहा कि इस कलेक्शन के जरिए उन्हें अपनी पसंद कला, रंग और कहानी को खुलकर अभिव्यक्त करने का मौका मिला। उनके अनुसार, यह कलेक्शन उनके व्यक्तित्व को दर्शाता है, जिसमें सादगी, स्वाभाविकता और नारीत्व की कोमलता के साथ उसकी ताकत भी झलकती है। वहीं, सत्य पॉल के रचनात्मक निदेशकों ने भी अदिति के साथ काम करने के अनुभव को सराहा। उनका कहना है कि अदिति के नए विचार, रंगों की समझ और रचनात्मक दृष्टिकोण इस कलेक्शन में स्पष्ट रूप से दिखाई देते हैं। 

Comments (0)

Leave a Comment