Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

अगरकर के नाम है दर्ज हैं किंग पेयर जैसा दुर्लभ रिकार्ड

मुम्बई । भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर आजकल अपने चयन संबंधी फैसलों को लेकर सुर्ख़ियों में हैं। अगरकर अपने समय के एक अच्छे ऑलराउंडर माने जाते रहे है हालांकि उनके नाम एक ऐसा अनचाह रिकार्ड किंग पेयर भी दर्ज है। किंग पेयर रिकार्ड बेहद दुर्लभ माना जाता है और कुछ ही खिलाड़ियों से जुड़ा है। किंग पेयर क्रिकेट की दुनिया का एक ऐसा तकनीकी शब्द है जो टेस्ट मैच में एक बल्लेबाज के लिए सबसे शर्मनाक पलों में से एक को दिखात है। किंग पेयर उस बल्लेबाज को दिया जाता है जो किसी एक टेस्ट मैच की दोनों पारियों में अपनी पहली ही गेंद पर बिना कोई रन बनाए आउट (गोल्डन डक) हो जाये। ये इसलिए बेहद दुर्लभ माना जाता है, क्योंकि एक ही मैच में दो बार पहली गेंद पर शून्य पर कुछ ही खिलाड़ी आउट हुए हैं। ये किसी भी बल्लेबाज के लिए हतोत्साहित करने वाला अनुभव होता है। यह इस बात का प्रतीक है कि बल्लेबाज दोनों बार अपनी टीम के लिए खाता भी नहीं खोल पाया। 

गौरतलब है कि अगरकर के साथ यह घटना साल 1999 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न में खेले गए एक टेस्ट मैच के दौरान हुई थी। तब उस मैच में अगरकर जब भारतीय टीम के लिए बल्लेबाजी करने उतरे, तो दोनों ही पारियों में वह पहली गेंद पर ही पेवेलियन लौट गये। इससे उनके नाम किंग पेयर जैसा अनचाहा रिकार्ड जुड़ गया। यह घटना उनके करियर के उन पलों में से एक है, जिसे कोई भी पेशेवर क्रिकेटर याद नहीं रखना चाहेगा। अगरकर हालांकि  किंग पेयर बनाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी नहीं हैं। उनसे पहले, भारतीय क्रिकेट के दिग्गज स्पिनर बी. चंद्रशेखर के नाम भी यह रिकॉर्ड दर्ज है। बी. चंद्रशेखर भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही, साल 1977 में मेलबर्न के ऐतिहासिक मैदान पर खेले गए एक टेस्ट मैच में किंग पेयर का शिकार बने थे। इस प्रकार, चंद्रशेखर किंग पेयर बनने वाले पहले भारतीय और अगरकर इस सूची में शामिल होने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज हैं। 

Comments (0)

Leave a Comment