Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

ऐप्पल ने की सस्ते मैक मिनी मॉडल की बिक्री चुपचाप बंद

नई दिल्ली । अपने सबसे सस्ते मैक मिनी मॉडल की बिक्री ऐप्पल ने चुपचाप बंद कर दी है। इस वजह से अब ग्राहकों को इस किफायती डेस्कटॉप मैक के लिए 20 हजार रुपये अधिक खर्च करने होंगे। पहले यह मॉडल 79,900 रुपये से शुरू होता था, लेकिन अब मैक मिनी लाइनअप की शुरुआती कीमत 79,900 रुपये (यूएस में 799 डॉलर) हो गई है, जिसमें एम4 चिप, 16जीबी रैम और 512जीबी स्टोरेज मिलती है। कंपनी के इस कदम से संकेत मिलता है कि कंपोनेंट्स की कमी और आपूर्ति श्रृंखला पर दबाव सीधे तौर पर खुदरा उपलब्धता को प्रभावित कर रहा है। 

यह निर्णय तब आया जब पिछले हफ्ते एंट्री-लेवल मैक मिनी पहली बार आउट ऑफ स्टॉक हो गया था, जिसके बाद उसकी लिस्टिंग वेबसाइट से पूरी तरह गायब हो गई। केवल सबसे सस्ता मॉडल ही नहीं, बल्कि महंगे 512जीबी मैक मिनी की बुकिंग भी यूएस में जून तक के लिए पूरी हो चुकी है, और भारत में भी यह मॉडल मई के अंत तक ही डिलीवर हो पाएगा।  32जीबी मेमोरी वाले कॉन्फ़िगरेशन मिलना सबसे मुश्किल है। ऐप्पल के सीईओ टिम कुक ने हाल ही में कंपनी की तिमाही कमाई कॉल के दौरान बताया था कि मैक मिनी और मैक स्टूडियो की मांग उम्मीद से कहीं ज्यादा है, खासकर एआई वर्कलोड में दिलचस्पी रखने वाले यूजर्स की तरफ से। उन्होंने एडवांस्ड नोड्स और मेमोरी चिप्स की कमी का भी जिक्र किया, जिससे आपूर्ति और मांग के संतुलन में कई महीने लगने की उम्मीद है। 


Comments (0)

Leave a Comment