Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

अक्षरा सिंह ने सिलेंडर को लेकर किया मजेदार वीडियो शेयर

मुंबई । मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच बाजार में सिलेंडर की कालाबाजारी को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं। विशेषकर कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में हालिया बढ़ोतरी ने महंगाई की चिंता को और बढ़ा दिया है। इस विषय को भोजपुरी इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने अपने खास अंदाज में पेश करते हुए सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो साझा किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। 

अक्षरा सिंह द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में उनके घर का एक हल्का-फुल्का और हास्य से भरपूर माहौल देखने को मिलता है। वीडियो की शुरुआत में उनकी मां लगातार फोन पर लोगों से गैस सिलेंडर के बारे में बातचीत करती नजर आती हैं। बार-बार सिलेंडर का जिक्र सुनकर अक्षरा को लगता है कि शायद घर में गैस खत्म हो गई है और इसी वजह से उनकी मां परेशान हैं। हालांकि जब अक्षरा अपनी मां से इस बारे में सवाल करती हैं, तो कहानी में मजेदार मोड़ आता है। उनकी मां हंसते हुए बताती हैं कि घर में पहले से ही तीन गैस सिलेंडर मौजूद हैं और वे उन्हें ‘ब्लैक’ में बेचने की योजना बना रही हैं। वजह भी उतनी ही दिलचस्प हैकृआने वाली एनिवर्सरी के लिए शॉपिंग करनी है और इसके लिए अतिरिक्त पैसे जुटाने का यह ‘जुगाड़’ तैयार किया गया है। 

वीडियो में मां-बेटी की केमिस्ट्री और संवाद दर्शकों को खूब पसंद आ रहे हैं। दोनों के बीच की नोकझोंक और हास्य से भरे संवाद इस गंभीर मुद्दे को भी हल्के-फुल्के अंदाज में पेश करते हैं, जिससे दर्शक न सिर्फ हंसते हैं बल्कि मौजूदा हालात पर सोचने को भी मजबूर होते हैं। यही वजह है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है और लोगों की खूब प्रतिक्रियाएं भी मिल रही हैं। इस वीडियो के साथ अक्षरा सिंह ने अपने नए शो ‘चटर पटर’ के आगामी एपिसोड का भी ऐलान किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा कि इस शुक्रवार ‘चटर पटर’ का नया एपिसोड आने वाला है, जिसमें मस्ती, स्वाद और फैमिली वाइब्स का फुल पैकेज देखने को मिलेगा।

Comments (0)

Leave a Comment