Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles
Advertisement

अक्टूबर में कई दिन बंद रहेंगे बैंक

त्योहारी सीजन के चलते देश के विभिन्न शहरों में बैंक अवकाश अलग-अलग, देखें पूरी सूची

नई दिल्ली । इस सप्ताह कब कब और कितने दिन बंद रहेंगे बैंक, यह जानना आपके लिए बेहद जरूरी है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा जारी छुट्टियों की सूची के अनुसार अक्टूबर महीने में दुर्गा पूजा और दशहरे जैसे प्रमुख त्योहारों के कारण बैंकों में कई दिन कामकाज नहीं होगा। ऐसे में अगर आपका बैंक संबंधी कोई जरूरी काम है, तो घर से निकलने से पहले अपनी छुट्टियों की सूची अवश्य जांच लें। आरबीआई हर साल बैंक छुट्टियों की एक सूची जारी करता है, जो पूरे देश में एक जैसी नहीं होती। कुछ छुट्टियां राष्ट्रीय स्तर पर लागू होती हैं, जबकि कुछ राज्यों में स्थानीय त्योहारों और खास मौकों के कारण बैंक बंद रहते हैं। इसलिए, बैंक जाने से पहले अपने शहर में बैंक की छुट्टियों की सूची चेक कर लेना आपके लिए सही रहेगा।

अक्टूबर में इन तारीखों को बंद रहेंगे बैंक-

- 17 अक्टूबर, शनिवार: अगरतला में महा सप्तमी की छुट्टी।

- 18 अक्टूबर, रविवार : साप्ताहिक अवकाश।

- 19 अक्टूबर, सोमवार: कई राज्यों में दुर्गा पूजा/महानवमी की छुट्टी।

- 20 अक्टूबर, मंगलवार: कई शहरों में दशहरा/विजयादशमी की छुट्टी।

- 21 अक्टूबर, बुधवार: कुछ राज्यों में विजयादशमी/दुर्गा पूजा की छुट्टी।

- 24 अक्टूबर, शनिवार: महीने का चौथा शनिवार।

- 25 अक्टूबर, रविवार: साप्ताहिक अवकाश।

बैंक जाने से पहले, अपने बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या आरबीआई की छुट्टियों की सूची में संबंधित शहर का नाम जांचना सुनिश्चित करें। इससे आप बेवजह की परेशानी से बच सकते हैं और अपना काम समय पर पूरा कर पाएंगे।


Comments (0)

Leave a Comment