Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

अल्काराज के बाद सिनर भी सिनसिनाटी ओपन टेनिस टूर्नामेंट से हटे

रोम। स्पेन के कार्लाेस अल्काराज के बाद विश्व के नंबर एक खिलाड़ी इटली के यानिक सिनर ने भी फिट नहीं होने के कारण  सिनसिनाटी ओपन टेनिस टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया है। पांच बार के ग्रैंड स्लैम विजेता सिनर अभी तक अपनी घटने की चोट से नहीं उबर पाये हैं। इससे सिनर के प्रशंसकों को झटका लगा है। सिनर गत माह विंबलडन में मिली जीत के बाद से ही टीम से बाहर हैं। वहीं अल्कराज ने कलाई की चोट के कारण अपना नाम वापस ले लिया था। सिनसिनाटी ओपन में पुरुष एकल वर्ग के मुकाबले शनिवार से शुरु होने जा रहे हैं। जिनका आकर्षण इन दोनो के नहीं होने से कम होगा। सिनर ने कहा है कि दाहिने घुटने में दर्द के कारण अभी वह खेलने की हालत में नहीं हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा, अपने डॉक्टरों से परामर्श करने के बाद, मैंने सिनसिनाटी में होने वाले मास्टर्स 1000 टूर्नामेंट से हटने का फैसला किया है। मेरे दाहिने घुटने में दर्द है और मैं अभी खेलने के लिए तैयार नहीं हूं। 

गौरतलब है कि सिनर ने इससे पहले टोरंटो में होने वाले टूर्नामेंट से भी अपना नाम वापस ले लिया था। इस प्रकार से बाहर रहने से आगामी अमेरिकी ओपन जैसे बड़े टूर्नामेंटों में उनकी तैयारियों को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। अपने अब तक के  करियर में, सिनर ने पांच ग्रैंड स्लैम खिताब जीते हैं और अभी वह   पुरुष टेनिस रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर बरकरा हैं। वह लगातार बड़े टूर्नामेंटों में असाधारण प्रदर्शन करते आए हैं और दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में उनकी गिनती होती है। हालांकि, करियर ग्रैंड स्लैम पूरा करने के लिए उन्हें अभी फ्रेंच ओपन का खिताब जीतना बाकी है। ऑस्ट्रेलियन ओपन, विंबलडन और अन्य ग्रैंड स्लैम में सफलता हासिल करने के बाद, फ्रेंच ओपन उनके करियर का अगला बड़ा लक्ष्य बना हुआ है, और प्रशंसक उन्हें इसमें जीतते हुए देखना चाहते हैं।

सिनर से पहले अल्काराज ने भी कलाई की चोट के कारण इस टूर्नामेंट से हटने का फैसला किया था। सिनर और अल्काराज दोनों का बाहर होना पुरुष एकल वर्ग के समीकरण को नाटकीय रूप से बदल देता है। इन दोनों युवा धुरंधरों के बीच पिछले कुछ समय में कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले हैं, और टेनिस प्रेमी सिनसिनाटी में भी उनके बीच एक और महामुकाबले की उम्मीद कर रहे थे, जो अब नहीं हो पाएगा। सिनर और अल्काराज की गैरमौजूदगी में, अब नोवाक जोकोविच, डेनियल मेदवेदेव जैसी स्टार खिलाड़ियों के पास खिताब जीतने का सुनहरा अवसर होगा। 



Comments (0)

Leave a Comment