Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

अमेरिका में भारत भेजी जा रही करोड़ों की कोकीन जब्त

 वाशिंगटन । अमेरिकी सीमा शुल्क एवं सीमा सुरक्षा अधिकारियों ने मियामी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास एक माल गोदाम में बड़ी कार्रवाई करते हुए 22 किलोग्राम से अधिक कोकीन हाइड्रोक्लोराइड जब्त की है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी अनुमानित कीमत 15 लाख अमेरिकी डॉलर (लगभग 12.5 करोड़ रुपये) आंकी गई है। यह मादक पदार्थ डोमिनिकन गणराज्य से भारत भेजा जा रहा था और इसे संगीत उपकरण के अंदर स्पीकर व एम्प्लीफायर में चालाकी से छिपाया गया था। यह जब्ती सीबीपी द्वारा ऑपरेशन स्ट्राइकर शील्ड के तहत की गई, जो फीफा विश्व कप के दौरान मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए शुरू किया गया एक विशेष अभियान है। जांच के दौरान सीबीपी अधिकारियों को चार स्पीकर और दो एम्प्लीफायर के भीतर सफेद पाउडरनुमा पदार्थ के आठ पाउच और चार पैकेट मिले, जिसकी मौके पर जांच करने पर कोकीन हाइड्रोक्लोराइड की पुष्टि हुई। जब्त कोकीन का कुल वजन 22.35 किलोग्राम है। सीबीपी मियामी और टैंपा क्षेत्रीय कार्यालय के क्षेत्रीय संचालन निदेशक डेनियल अलोंसो ने इस बड़ी जब्ती को सीमाओं को सुरक्षित रखने और खतरनाक मादक पदार्थों को यहां तथा विदेशों में लोगों तक पहुंचने से रोकने की सीबीपी की अटूट प्रतिबद्धता बताया।

Comments (0)

Leave a Comment