Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles
Advertisement

अमेरिका में गिरफ्तार हुआ लॉरेंस का कट्टर दुश्मन हिमांशु भाऊ

वॉशिंगटन। भारत की मोस्ट वॉन्टेड सूची में शामिल कुख्यात गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई ने उसे दबोचा है। हिमांशु भाऊ अमेरिका से ही बैठकर हरियाणा से दिल्ली-एनसीआर तक अपना आपराधिक नेटवर्क चला रहा था। उस पर हत्या, वसूली और अपहरण से जुड़े दर्जनों मामले दर्ज हैं।

हिमांशु भाऊ का आतंक दिल्ली-एनसीआर से लेकर हरियाणा और पंजाब तक फैला हुआ था। पहले ऐसी खबरें थीं कि वह पुर्तगाल में छिपा हुआ है, लेकिन अब अमेरिकी एजेंसी ने उसकी गिरफ्तारी की पुष्टि की है। भारतीय एजेंसियां अब उसे भारत लाने के प्रयास करेंगी ताकि उस पर कानूनी कार्रवाई की जा सके। हिमांशु भाऊ ने महज 17 साल की उम्र में ही अपराध की दुनिया में कदम रख दिया था, जब उसके खिलाफ पहला मामला दर्ज हुआ था। हरियाणा, दिल्ली और पंजाब में उसके खिलाफ कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। वह नीरज बवाना और बंबीहा गैंग के करीब माना जाता है, जबकि लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गैंग से उसकी कट्टर दुश्मनी है। 2022 में हरियाणा में हुए तीन हत्याओं और मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव के घर के बाहर फायरिंग की जिम्मेदारी भी हिमांशु भाऊ ने ली थी। रोहतक के रिटोली गांव का रहने वाला हिमांशु भाऊ बाल सुधार गृह से करीब 20 अन्य नाबालिगों के साथ फरार हो गया था।

भागने के बाद वह पहले पुर्तगाल पहुंचा और फिर अमेरिका से भारत में अपने गैंग को ऑपरेट कर रहा था। 2023 में उसके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर भी जारी किया गया था। एनआईए के साथ-साथ एसटीएफ और दिल्ली पुलिस की मोस्ट वॉन्टेड सूची में उसका नाम शामिल था। 2019 में रिटोली गांव से जुड़े एक मामले में उसका नाम सामने आया था। इसके बाद उसने न्यू मॉडल टाउन यूनियन के प्रधान संजय पुनिया से रंगदारी मांगी, जिसमें उसकी गिरफ्तारी भी हुई। जमानत पर बाहर आने के बाद 2020 में एक फायरिंग मामले में उसका नाम आया और उसी साल अक्टूबर में वह हिसार की बोस्टल जेल से भी भाग निकला। 2021 में एक घर में घुसकर फायरिंग और 2022 में हंसराज की हत्या जैसे कई अन्य गंभीर अपराधों में भी वह आरोपी है।

Comments (0)

Leave a Comment