Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles
Advertisement
Advertisement Banner

अनिल शर्मा को फिर से सर्वसम्मति से डेली-वीकली न्यूज पेपर एसोसिएशन रजि. का अध्यक्ष चुना गया

दिल्ली। दिल्ली डेली-वीकली न्यजू पेपर एसोसिएशन रजि. की मिटिंग में सर्व सहमति से निर्णय लिया गया है कि अनिल कुमार शर्मा को एक बार फिर से अध्यक्ष बनाया गया है और साथ ही कार्यकारिणी की भी घोषणा की गयी जो कि इस प्रकार से है। इस मीटिंग शामिल पत्रकार जो कि इस प्रकार हैंः अनिल कुमार शर्मा (अध्यक्ष), भूपेन्द्र सिंह लूथरा (उपाध्यक्ष), सुनील शर्मा  (उपाध्यक्ष), संदीप सिंह गोदरा (सलाहकार),  राहुल शर्मा (महासचिव), पवन कुमार शर्मा (सचिव) और सोनिया शर्मा (सचिव) नियुक्त किए गये हैं। बी.के अवस्थी नोएडा, राजीव मित्रा, गाजियाबाद से नवल शर्मा और आकाश शर्मा, मुरादनगर से अजुर्न कुमार, मोदी नगर से राकेश राजपूत, मेरठ से शिवकुमार और सुभाष वर्मा, सहारनपुर योगेश अग्रवाल, बरेली से सुरेश गंगवार, लखनऊ से देवेन्द्र सिंह यादव, हरीश श्रीवास्तव इत्यादि लोग इस मीटिंग में शामिल रहे। इनकी ईमानदारी और संघर्ष को देखते हुए जिस तरह से इन्होंने छोटे-मझोले समाचार पत्रों के लिए संघर्ष किया और उसका समाधान कराया। इसी को देखते हुए विशेष रूप से सभी पत्रकार और प्रकाशनों एवं संपाकदों ने एक आवाज में बोला फिर से अनिल शर्मा को अध्यक्ष बनाया जाए।

Comments (0)

Leave a Comment