Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

अनुपम के नक्शेकदम पर चल पडे चेतन भगत

मुंबई । सोशल मीडिया पर मशहूर लेखक चेतन भगत वायरल हो रहे मेरे महबूब कयामत होगी ट्रेंड में अभिनेता अनुपम खेर के नक्शेकदम पर चलते नजर आए। लेखक चेतन भगत ने अनुपम खेर की स्टाइल को कॉपी करते हुए खुद को इस मजेदार ट्रेंड में शामिल कर लिया है। चेतन भगत ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वे अपने दिल्ली आईआईटी के दोस्तों के साथ मेरे महबूब कयामत होगी गाने पर एक रील बना रहे हैं। इस वीडियो में चेतन और उनके दोस्त ठीक वैसे ही एक्ट कर रहे हैं, जैसे लोकप्रिय कंटेंट क्रिएटर मिस्टर फैजू (फैजल शेख) ने अपने दोस्तों के साथ इस गाने पर रील बनाई थी। गौरतलब है कि इसी ट्रेंड को अभिनेता अनुपम खेर ने भी अपने साथी-कलाकारों बोमन ईरानी, प्रवीण डबास और रणवीर शौरी के साथ फॉलो किया था, और वह वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया था। अब इस ट्रेंड को फॉलो करते हुए चेतन भगत ने भी अपने दोस्तों के साथ एक मजेदार वीडियो बनाकर इसे और लोकप्रिय कर दिया है।

 चेतन भगत ने अपनी पोस्ट के कैप्शन में लिखा, हमारे पास अनुपम खेर जैसी एक्टिंग स्किल्स तो नहीं है, लेकिन हम आईआईटी दिल्ली के पुराने दोस्त हैं, जो एक साथ खुद को शर्मिंदा करने को तैयार हैं। कहते हैं कि आप उतने ही बूढ़े हैं, जितना बड़ा ट्रेंड आप खुद को शर्मिंदा करने के लिए बनाते हैं। सारा मजा जेनजी को ही क्यों मिलना चाहिए? उनके इस कैप्शन ने भी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा और उनके सेंस ऑफ ह्यूमर की तारीफ की जा रही है। चेतन का यह वीडियो अनुपम खेर को भी काफी पसंद आया, हालांकि उन्होंने पोस्ट पर कोई सीधा कमेंट नहीं किया। इन दिनों सोशल मीडिया पर किशोर कुमार के क्लासिक गाने मेरे महबूब कयामत होगी पर रील बनाने का ट्रेंड काफी वायरल हो रहा है। इस ट्रेंड को सेलिब्रिटी शेफ रणवीर बरार ने कमीडियन जाकिर खान समेत कई सेलेब्स के साथ फॉलो किया था, जिससे इसकी लोकप्रियता और बढ़ गई थी। यह ट्रेंड पहली बार कोरोना काल के दौरान सुर्खियों में आया था, जब कंटेंट क्रिएटर मिस्टर फैजू उर्फ फैजल शेख ने अपने दोस्तों के साथ इस गाने पर रील बनाई थी। उस समय यह रील इतनी वायरल हुई थी कि मिस्टर फैजू रातोंरात स्टार बन गए। कोरोना के दौरान इस म्यूजिक पर लाखों लोगों ने रील बनाई थी और अब पिछले दिनों ये रील तब फिर चर्चा में आ गई, जब सीजेपी प्रोटेस्ट के दौरान कुछ इंफ्लूएंसर्स ने फिर इस पर रील बनाई और यह एक बार फिर से वायरल हो गया। 


Comments (0)

Leave a Comment